CG News: CM विष्णुदेव की एक और घोषणा– 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 78.15 करोड़ की स्वीकृति, CM विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी

CG News : Raipur, CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक महत्वपूर्ण घोषणा को अब राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट 2025-26 में शामिल 9 नए नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। CG News
स्वीकृति और लाभ CG News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा।
- प्रत्येक नर्सिंग महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 8 करोड़ 68 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
- ये कॉलेज दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर (अटल नगर) में स्थापित होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश
“हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा मिले। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ाएगी।”
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले
“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। 9 नए नर्सिंग कॉलेजों से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलेंगे। यह पहल छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में मदद करेगी।”
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान
“मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है। 78.15 करोड़ रुपए की स्वीकृति इस बात का प्रतीक है कि सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए अवसर सृजन और सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
CG News: CM विष्णुदेव की एक और घोषणा– 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 78.15 करोड़ की स्वीकृति, CM विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी



















