LIVE UPDATE
छत्तीसगढराजनीतिराज्य

CG Congress News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द, रायपुर में ये नाम सबसे आगे— दिल्ली मीटिंग के बाद नामों पर लग सकती है मुहर…

CG Congress News: रायपुर, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से चल रही जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर उठापटक अब अपने अंतिम चरण में है। दिल्ली में हुई AICC की अहम बैठक के बाद अब 30 अक्टूबर तक नए जिला अध्यक्षों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। CG Congress News

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, PCC चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच वन-टू-वन चर्चा के बाद अधिकांश नाम तय कर लिए गए हैं।

ALSO READ – Raipur Suicide Video: वीडियो रिकॉर्ड कर सुसाइड — पहले हाथ की नस काटी, फिर फांसी लगाई… सास, ससुर, पति और देवर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

कांग्रेस में तेज हुई सुगबुगाहट, बीजेपी ने साधा निशाना

जैसे ही नामों की चर्चा तेज हुई, कांग्रेस के भीतर दावेदारी की होड़ मच गई। कई जिलों में नेता अपने-अपने गुटों की पैरवी कर रहे हैं।
इधर, बीजेपी ने कांग्रेस पर पोस्टर जारी कर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं ने लिखा – “कांग्रेस आपसी कलह और गुटबाजी में फंसी है, इसीलिए जिला अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पा रही।”

रायपुर और दुर्ग से इन नेताओं के नाम सबसे आगे

  • रायपुर शहर: सुबोध हरितवाल की दावेदारी सबसे मजबूत बताई जा रही है। उनके साथ कुमार मेनन और दीपक मिश्रा का नाम भी चर्चा में है।
  • रायपुर ग्रामीण: प्रवीण साहू, पप्पू बंजारे और नागभूषण राव के नाम पर चर्चा।
  • दुर्ग ग्रामीण: राकेश ठाकुर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी और युवाओं में लोकप्रिय हैं।
  • दुर्ग शहर: दो पूर्व महापौर — धीरज बाकलीवाल और आर.एन. वर्मा — रेस में हैं। बाकलीवाल को भूपेश बघेल का “नजदीकी” माना जाता है।

ALSO READ- gold silver price list: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जाने आगे कितनी गिरावट हो सकती है?

अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव गुट और शफी अहमद आमने-सामने

अंबिकापुर से बालकृष्ण पाठक (वर्तमान जिलाध्यक्ष) और शफी अहमद के बीच टक्कर मानी जा रही है।
बालकृष्ण पाठक टीएस सिंहदेव गुट से हैं, जबकि शफी अहमद युवा और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

धमतरी और महासमुंद में भी गुटीय समीकरण CG Congress News

  • धमतरी: नीशु चंद्राकर (चरणदास महंत गुट) और तारिणी चंद्राकर (भूपेश बघेल गुट) के बीच मुकाबला।
    नीशु चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि तारिणी चंद्राकर 2024 विधानसभा में कुरूद से उम्मीदवार रही थीं।
  • महासमुंद: तीन नाम चर्चा में —
    >भूपेंद्र सिंह ठाकुर (द्वारिकाधीश यादव समर्थक)
    >अमरजीत चावला (चरणदास महंत समर्थक)
    >विनोद चंद्राकर (भूपेश बघेल समर्थक, पूर्व विधायक)

ALSO READ- IPS Transfer News: देर रात कई सीनियर IPS अफसरों का ट्रांसफर— ADG और IG स्तर पर बड़ा फेरबदल….मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट…

कवर्धा और राजनांदगांव में भी रस्साकशी

  • कवर्धा: वर्तमान जिलाध्यक्ष होरीराम साहू और तुकाराम चंद्रवंशी (OBC मोर्चा उपाध्यक्ष) के बीच कड़ा मुकाबला।
    तुकाराम चंद्रवंशी अपनी आक्रामक शैली और NSUI–युवा कांग्रेस पृष्ठभूमि के लिए जाने जाते हैं।
  • राजनांदगांव: पूर्व जिलाध्यक्ष भागवत साहू और नवाज खान रेस में हैं।
    भागवत साहू दीपक बैज के करीबी, जबकि नवाज खान भूपेश बघेल के नजदीकी और युवाओं में लोकप्रिय हैं।

कांग्रेस संगठन में नए समीकरण तय होने के आसार

कांग्रेस की अंदरूनी बैठकों से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ है कि नई नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन और गुटीय संतुलन दोनों साधने की कोशिश होगी।
संगठनिक मजबूती के लिए युवाओं को भी प्राथमिकता देने की चर्चा है।

Highlights (मुख्य बिंदु):

  • AICC और PCC नेताओं की दिल्ली में हुई अहम बैठक
  • 30 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा संभव
  • रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, धमतरी, महासमुंद, कवर्धा और राजनांदगांव से कई नाम फाइनल के करीब
  • बीजेपी ने कांग्रेस पर “गुटबाजी और देरी” को लेकर साधा निशाना

CG Congress News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द, रायपुर में ये नाम सबसे आगे— दिल्ली मीटिंग के बाद नामों पर लग सकती है मुहर…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles