ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले झमाझम बारिश, कई जिलों में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम…

CG Weather Update Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की कगार पर है, लेकिन जाते-जाते भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई जिलों में अचानक से बारिश हुई, जिससे सुबह से ही धुंध का नजारा देखने को मिला। राजधानी रायपुर में शनिवार को दोपहर में जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। CG Weather Update Today

ALSO READ- 8th Pay Commission : कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब लागू होगा नया वेतन आयोग

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आज इन जिलों में बारिश की संभावना है:

  • रायपुर
  • राजनांदगांव
  • दुर्ग
  • बलौदाबाजार
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • बालोद
  • कोरिया
  • सरगुजा
  • बलरामपुर-रामानुजगंज
  • सूरजपुर
  • जशपुर
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

साथ ही रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

धीरे-धीरे दस्तक दे रही ठंड

बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम बदलने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ALSO READ- Special Trains in CG: त्योहारों में आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया बड़ा फैसला

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के जाते-जाते भी तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
  • बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थान पर खड़े न हों।
  • यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
Weather Update Today
Weather Update Today

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले झमाझम बारिश, कई जिलों में अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles