LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chakubaji in Raipur: रायपुर में फिर चाकूबाजी, डेयरी में काम करने वाले युवक की हत्या

Chakubaji in Raipur

Chakubaji in Raipur रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती 23-24 तारीख की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे कचना स्थित साहू दूध डेयरी में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

ALSO READ- Chhattisgarh Bandh: कल बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़ !

डेयरी संचालक चिंटू साहू ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि डेयरी में काम करने वाले दोनों कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे अचानक लापता हैं। जिस कमरे में दोनों रहते थे, वहां फर्श पर खून फैला हुआ मिला।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। लड़ाई के बाद दुर्गेश धृतलहरे बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी सन्नी साहू उसे ऑटो में लेकर निकल गया

ALSO READ – देवेंद्र यादव की हालत नाजुक, ब्लड प्रेशर हाई, शुगर निचले स्तर पर, स्थिति खराब

पुलिस की तलाश में आरोपी सन्नी साहू मेकाहारा अस्पताल में मिला। पूछताछ में उसने कबूल किया कि शराब पीने के बाद विवाद हुआ, जिसके दौरान उसने लोहे की रॉड और धारदार चाकूनुमा औजार से दुर्गेश के गले और गाल पर वार किया। घायल दुर्गेश को वही आरोपी मेकाहारा लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

आरोपी की पहचान:

  • सन्नी साहू (उम्र 22 वर्ष) – निवासी खमारडीह, दूध बांटने का काम करता था।

मृतक की पहचान:

  • दुर्गेश धृतलहरे – निवासी परसवानी, खरोरा, ट्रैक्टर चालक था।
  • दोनों युवक डेयरी परिसर में ही रहते थे।

बढ़ते अपराधों पर सवाल

राजधानी रायपुर में लगातार चाकूबाजी और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। रोजाना हो रही इन वारदातों ने आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कानून-व्यवस्था पर लगाम कब लगेगी?

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *