Chhattisgarh Bandh: कल बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़ !
कल 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद, बाजार रहेंगे बंद, यात्रा से पहले जान लें जरूरी बातें

Chhattisgarh Bandh: रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और कल कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कल यानी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और निजी संस्थान बंद रह सकते हैं। Chhattisgarh Bandh
Tomorrow Chhattisgarh Bandh: सर्व समाज का आह्वान, व्यापारिक संगठनों का समर्थन
यह बंद सर्व समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आह्वान किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने समर्थन देने की घोषणा की है।

सोमवार को रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में सर्व समाज के पदाधिकारियों ने बंद की जानकारी दी।
पदाधिकारियों के अनुसार, यह बंद कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण, हिंसक घटनाओं और प्रशासनिक भेदभाव के विरोध में बुलाया गया है।
सुबह 6 बजे से बंद का आह्वान
सर्व समाज ने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश के हर जिले में समितियां बनाई गई हैं, जो सुबह 6 बजे से बंद का आह्वान करेंगी।
इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के आमाबेड़ा अंतर्गत बड़े तेवड़ा गांव में सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम की मृत्यु के बाद उनका शव गांव में ही दफनाया गया था।
बताया जा रहा है कि सरपंच का परिवार धर्म परिवर्तन कर चुका था, जिसको लेकर गांव में विरोध शुरू हो गया।
ग्रामीणों द्वारा शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा था।
16 दिसंबर (मंगलवार) को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जब शव निकालने को लेकर ग्रामीणों और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई।
हिंसा में कई घायल, पुलिसकर्मी भी चोटिल
इस झड़प में कई लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
Chhattisgarh Bandh का क्या असर पड़ेगा?
प्रदेश के कई इलाकों में बाजार और दुकानें बंद रह सकती हैं
निजी स्कूल, व्यापारिक संस्थान प्रभावित हो सकते हैं
सार्वजनिक परिवहन आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना
आवश्यक सेवाएं (अस्पताल, एंबुलेंस) चालू रहने की उम्मीद
सलाह
अगर आप कल यात्रा या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले स्थानीय स्थिति की जानकारी जरूर लें।
Chhattisgarh Bandh: कल बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़ !



















