LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG IPS Transfer News: बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, छत्तीसगढ़ में बदले गए इन जिलों के SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

CG IPS Transfer News

CG IPS Transfer News रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। कांकेर जिले में हुई हिंसक घटना के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए वहां के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल राखेचा को कांकेर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। CG IPS Transfer News

ALSO READ- CG NEWS: DSP पर चाकू से हमला, जिले में वारदात से मचा हड़कंप, युवक–युवती गिरफ्तार….HDFC बैंक के सामने हुई घटना

निखिल राखेचा इससे पहले गरियाबंद जिले के एसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, पर्यटन मंडल में पदस्थ आईपीएस देवव्रत सिरमौर को प्रशासनिक जिम्मेदारी में वापस लाते हुए उन्हें गरियाबंद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शव दफनाने को लेकर भड़की थी हिंसा

बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी समाज और धर्मांतरित समुदाय के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि पहले आदिवासी समाज के लोगों ने ईसाई समुदाय को डंडों से खदेड़ा, जिसके बाद धर्मांतरित समुदाय के लोगों ने भी जवाबी हमला करते हुए आदिवासियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तनाव बढ़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने सरपंच के घर में तोड़फोड़ की और गांव के एक चर्च में आग लगा दी।

ALSO READ- Chhattisgarh Sex Racket News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 7 लोग हिरासत में, होटल मैनेजर भी गिरफ्तार..

CG IPS Transfer News
CG IPS Transfer News

 

CG IPS Transfer News
CG IPS Transfer News

 

तीन हजार से ज्यादा भीड़, दो चर्च फूंके गए

हिंसा यहीं नहीं रुकी। करीब 3 हजार से अधिक लोगों की भीड़ आमाबेड़ा पहुंच गई, जहां एक और चर्च को आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ तीसरे चर्च की ओर बढ़ रही थी, तभी हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस घटना में कई ग्रामीण, मौके पर कवरेज कर रहे कुछ पत्रकार और एएसपी अंतागढ़ आशीष बंछोर समेत करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

ALSO READ- Soumya Chaurasia कौन हैं, क्यों गईं जेल? शराब घोटाले से जुड़ा पूरा मामला शुरू से समझिए….

इलाके में धारा 144 लागू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। राज्य सरकार के इस फैसले को हिंसा के बाद लिया गया तत्काल प्रशासनिक एक्शन माना जा रहा है।

CG IPS Transfer News: बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, छत्तीसगढ़ में बदले गए इन जिलों के SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *