LIVE UPDATE
राजनीति

CG CONGRESS: गांव चलो अभियान पर कांग्रेस का हमला: ‘सवा दो साल में कुछ नहीं किया, किस मुंह से गांव जाएंगे भाजपाई’

कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा सरकार पर योजनाएं बंद करने और गांवों में विकास ठप होने का लगाया आरोप

CG CONGRESS /  Raipur, 04 अप्रैल 2026। Chhattisgarh Pradesh Congress Committee ने भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। CG CONGRESS

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता Vandana Rajput ने कहा कि पिछले सवा दो साल में भाजपा सरकार ने कोई बड़ा जनहित का काम नहीं किया है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता गांवों में किस मुंह से जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेता गांवों में जाएंगे तो वहां की जनता उनसे पिछले सवा दो साल का हिसाब मांगेगी।

ALSO READ- GOLD PRICE TODAY: गुड फ्राइडे पर खरीदारों की मौज! सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें आपके शहर का नया रेट

‘गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं’

कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने आरोप लगाया कि सरकार ने पंचायतों को मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता खुद ‘गांव चलो अभियान’ से दूरी बना रहे हैं और जनता भाजपा को सबक सिखाने का इंतजार कर रही है।

योजनाएं बंद करने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता से धोखा किया है और कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।

ALSO READ- RAIPUR MURDER BREAKING: रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की टंगिया से की हत्या

प्रवक्ता के अनुसार:

17 जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गईं

10 हजार से अधिक गोठान बंद हो गए

महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं के रोजगार प्रभावित हुए

7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदे जाने का भी आरोप लगाया गया

उन्होंने कहा कि गांव की जनता भाजपा नेताओं से इन मुद्दों पर जवाब मांगने का इंतजार कर रही है।

ALSO READ- JAGGI HATYAKAND: अमित जोगी दोषी करार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला — 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

‘सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कोई भी सरकार सवा दो साल में अलोकप्रिय हो सकती है, जिसका उदाहरण वर्तमान राज्य सरकार है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने किसान, युवा और महिलाओं का विश्वास खो दिया है और प्रदेश की जनता 2028 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि ‘गांव चलो अभियान’ से भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के विरोध की शुरुआत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *