LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Amit Baghel Arrest News: बलौदाबाजार हिंसा मामले में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा- सूत्र

Amit Baghel arrested

Amit Baghel Arrest News बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अमित बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदाबाजार लाया जा रहा है। पुलिस आरोपी को सीधे न्यायालय में पेश करेगी। Amit Baghel Arrest News

ALSO READ- RAPUR RAPE: 10 वर्ष की बच्ची का बलात्कार…चॉकलेट का लालच देकर 55 साल का बुजुर्ग ने की हैवानियत

हिंसा और आगजनी मामले में बड़ी कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार अमित बघेल की गिरफ्तारी 10 जून 2024 को हुई बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी की घटनाओं की जांच के तहत की गई है। इस मामले में पुलिस अब तक 201 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पहले भी जेल में बंद हैं अमित बघेल

गौरतलब है कि अमित बघेल पहले से ही रायपुर जेल में बंद थे। महाराजा अग्रसेन और सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल पर विवादित टिप्पणी के मामले में रायपुर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, सिविल लाइन और कोतवाली थानों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं।

ALSO READ-DANCE VIDEO VIRAL: रेस्ट हाउस अश्लील डांस…. एक ही दिन, दो घटनाएं – सिस्टम पर बड़ा सवाल 

12 राज्यों में दर्ज हैं केस

अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत 12 राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना क्षेत्र में 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

क्रांति सेना के दो और बड़े नेता गिरफ्तार

बलौदाबाजार पुलिस की स्पेशल टीम ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ क्रांति सेना जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और सह-सचिव दिनेश वर्मा को रायपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों को अजाक थाना में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने के सामने जमावड़ा भी किया था, जिसके चलते इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई।

ALSO READ- SDM के सामने अश्लील डांस VIDEO वायरल: प्रशासन बेनकाब, नोट उड़ाते दिखे SDM साहब 

क्या था 10 जून का बलौदाबाजार हिंसा मामला

10 जून 2024 को सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार में हिंसा भड़क गई थी। प्रदर्शन के बाद संयुक्त जिला कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तहसील कार्यालय समेत कई सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था।

इस मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समेत कई लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने हिंसा, आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान और कानून व्यवस्था भंग करने की धाराओं में कई एफआईआर दर्ज की हैं।

ALSO READ- Raipur News: शराब के नशे में युवक ने बाइक को जलाया…

अभी और हो सकती हैं गिरफ्तारियां

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। बलौदाबाजार पुलिस पूरे मामले को लेकर सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Amit Baghel Arrest News: बलौदाबाजार हिंसा मामले में क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा रहा- सूत्र

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *