Brijmohan Agrawal 5 साल और रहेंगे स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष
Brijmohan Agrawal will remain the president of Scouts and Guides Chhattisgarh for another 5 years.

Brijmohan Agrawal रायपुर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ से जुड़ा एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। संगठन की राज्य परिषद द्वारा पारित उपनियम संशोधन को राष्ट्रीय मुख्यालय से औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल आगामी पांच वर्षों तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। Brijmohan Agrawal
ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान
जानकारी के अनुसार, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य परिषद की बैठक 8 अक्टूबर 2024 को आयोजित की गई थी। बैठक में परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राज्य के उपनियम में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव पारित किया था। संशोधन में स्पष्ट किया गया कि संगठन के निरंतर, स्थिर और सुदृढ़ संचालन को ध्यान में रखते हुए अगले पांच वर्षों तक राज्य अध्यक्ष का दायित्व माननीय बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा जाएगा।
ALSO READ- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, 42 लाख की धोखाधड़ी में भेजे गए जेल
संशोधित उपनियम की कंडिका 10 के अनुसार यह भी निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री को संगठन के संरक्षक पद के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रावधान का उद्देश्य शिक्षा विभाग और स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाना है।
राज्य परिषद द्वारा पारित उपनियम संशोधन को विधिवत अनुमोदन के लिए 21 दिसंबर 2024 को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया गया था। इसमें बैठक में लिए गए सभी निर्णयों और संशोधित उपनियम की विस्तृत जानकारी शामिल की गई थी। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर सक्षम अधिकारियों द्वारा सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
ALSO READ- CG BJP LIST 2026: CG जिला अध्यक्ष की घोषणा, देखे किस जिले से किस का नाम , देखें आदेश
समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय ने 15 अप्रैल 2025 को पत्र जारी कर यह जानकारी दी कि राज्य परिषद द्वारा किए गए सभी संशोधन सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत एवं अनुमोदित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उपनियम संशोधन अब पूरी तरह प्रभावशील हो गया है।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को और अधिक सशक्त रूप से बढ़ावा मिलेगा। संगठन ने इस निर्णय को स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है।
Brijmohan Agrawal 5 साल और रहेंगे स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष



















