LIVE UPDATE
राज्यअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रेप की घटनाओं पर डिप्टी CM सिंहदेव का बयान, बोले – सरकार कार्रवाई नहीं करती तो दुखद होता…

अंबिकापुर। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर बयान देते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं दूषित मानसिकता को दिखाती हैं। मगर यदि इस मामले में सरकार कार्रवाई नहीं करती तो दुखद होता। मगर जैसे ही इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं उसे पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग घटनाओं को लेकर टीएस सिंह देव ने कहा कि घटना कब कौन कहां करेगा, इसे लेकर हर बार स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती। यही कारण है कि पुलिस हो या सरकार इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही ऐसा नहीं, बल्कि यदि घटनाएं घट रही हैं तो इन पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।

ALSO READ- Live in Relationship: इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: दो अलग धर्म जाति के बालिग कपल रह सकते हैं एक साथ, हाईकोर्ट ने पुलिस को संरक्षण देने कहा

इंडिया और भारत को लेकर छिड़ी हुई राजनीतिक जंग के बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने इसे मौजूदा स्थिति से ध्यान भटकाने वाला मामला बताया है। टीएस सिंह देव ने कहा कि अलग-अलग पार्टियां एलाइंस कर रही हैं और उनके वोट प्रतिशत के साथ यदि एनडीए की वोट प्रतिशत की तुलना की जाए तो उसमें सिर्फ 4% का ही अंतर है। ऐसे में एनडीए इस बात से घबरा रही है और यही कारण है कि ध्यान भटकाने के लिए इंडिया और भारत का मुद्दा छेड़ दिया गया है।

ALSO READ- रायपुर की AIR HOSTESS का मुंबई में हत्या: फ्लैट में लाश मिली, बहन और ब्वॉयफ्रेंड 8 दिन पहले चले गए थे गांव; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

मणिपुर जैसी बड़ी घटना के बीच चंद्रयान का प्रक्षेपण

टीएस सिंह देव ने यह भी कहा कि इसके पहले मणिपुर जैसी बड़ी घटना के बीच चंद्रयान का प्रक्षेपण हो गया जिससे लोगों का ध्यान भटक गया। इसके अलावा यदि कोई और बात होती है तो ध्यान भटकाने के लिए नए-नए बातों को सामने ला दिया जाता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बखान करते हुए। टीएस सिंह देव ने कहा कि भारत जोड़ने की पहल राहुल गांधी ने की जबकि मोदी जी को इसका ख्याल बाद में आया।

ALSO READ- NYSA DEVGAN SEXY VIDEO: KAJOL की बेटी NYSA DEVGAN हुई OOPS MOMENT की शिकार

रेप की घटनाओं पर डिप्टी CM सिंहदेव का बयान, बोले – सरकार कार्रवाई नहीं करती तो दुखद होता…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles