LIVE UPDATE
नौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी योजना

Employees Salary Hike: कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत का इजाफा, अगले महीने से खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी

नई दिल्ली : Employees Salary Hike हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, नायब सैनी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कौशल रोजगार निगम में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने HKRN के तहत भर्ती सभी कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत की वृद्धि की है। एक जुलाई से बढ़ा हुआ वेतन लागू होगा।

ALSO READ- ITR Filling 2024 last date: 31 जुलाई तक फाइल कर दें अपना आयकर रिटर्न, बड़ा नुकसान

Employees Salary Hike वास्तव में, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर कौशल रोजगार निगम और विभिन्न मजदूर संघों के कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान, सीएम ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे 1 लाख 19 हजार से अधिक कर्मचारियों को बड़े तोहफे देते हुए 8 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की।

संशोधित वेतनमान के अनुसार ये घोषणा सोमवार, 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। निगम में भाग-1, भाग-2 और भाग-3 कैटेगरी में भर्ती किए गए कर्मचारियों को यह वेतनवृद्धि मिली है।

ALSO READ- Bilaspur News: CG में बस पलटी, 30 यात्री गंभीर रूप से घायल…. मासूम बच्ची की मौत, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस

क्या हरियाणा कौशल रोजगार संस्था है?

13 अक्टूबर 2021 को राज्य सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को कंपनी एक्ट 2013 के तहत स्थापित किया। इसके तहत राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में संविदा कर्मियों की भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण निकाय है।

Employees Salary Hike
Employees Salary Hike

Employees Salary Hike: कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत का इजाफा, अगले महीने से खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी

Related Articles