IAS Central Deputation Order: केंद्र ने किए कई IAS और IRS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

IAS Central Deputation Order नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कई वरिष्ठ IAS और IRS अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेशों के तहत करीब आधा दर्जन अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों में सचिव, निदेशक और उप सचिव पदों पर पदस्थ किया गया है। IAS Central Deputation Order
IAS और IRS अधिकारियों की नई पोस्टिंग —
1. विनय शील गौतम (IRS, 2009)
राजस्व विभाग द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित विनय शील गौतम को सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली में निदेशक नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार वे पाँच वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर रहेंगे।

2. भूपिंदर कुमार (IAS, AGMUT: 2011)
DoPT ने भूपिंदर कुमार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, नई दिल्ली में निदेशक नियुक्त किया है। वे केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत पाँच वर्षों की अवधि या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।

3. देबाश्री मुखर्जी (IAS, AGMUT: 1991)
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने देबाश्री मुखर्जी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) का सचिव (अतिरिक्त प्रभार) सौंपा है। वे यह जिम्मेदारी 8 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक निभाएंगी, जब सुभाष चंद्र लाल दास (IAS, AGMUT: 1992) अवकाश पर रहेंगे।
ALSO READ- Dharmendra की तबीयत गंभीर: वेंटिलेटर पर शिफ्ट, परिवार और फिल्म जगत में तनाव

4. विनीत जोशी (IAS, MN: 1992)
उन्हें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे संजय कुमार (IAS, BH: 1990) के अवकाश के दौरान 8 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक कार्यभार संभालेंगे।

5. युवराज पाल सिंह (IRS, IT: 2015)
DoPT ने युवराज पाल सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) में उप सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वे चार वर्षों की अवधि या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।

6. अमित शर्मा (IAS, AGMUT: 2012)
उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए जनगणना संचालन निदेशक एवं नागरिक पंजीकरण निदेशक (Deputy Secretary Level) नियुक्त किया गया है। वे तुरंत पदभार ग्रहण करेंगे और 31 दिसंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे। आवश्यकता अनुसार उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है।

IAS Central Deputation Order: केंद्र ने किए कई IAS और IRS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट



















