LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

CG sutkesh Murder News: पति की हत्या कर पत्नी ने शव को सूटकेस में भरा, बेटी को फोन कर बोली – “मार दिया तेरे पापा को”

CG sutkesh Murder News जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। पारिवारिक विवाद के बाद एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को सूटकेस में भर दिया। हत्या के बाद आरोपी महिला ने खुद अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति को मार डाला है। CG sutkesh Murder News

ALSO READ- Virendra singh Tomar remand: सूदखोर वीरेंद्र तोमर की रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में होगी पेशी — पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड

मामला ग्राम भिंजपुर थाना दुलदुला का है। जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष भगत (43 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ गांव में रहता था, जबकि उनके तीनों बच्चे बाहर रहते हैं। संतोष की पत्नी कुछ समय पहले ही मुंबई से गांव लौटी थी, जहां वह काम करती थी। 7 नवंबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार विवाद हुआ। झगड़े के दौरान महिला ने अपनी मंझली बेटी को फोन किया, जिस पर बेटी ने अपने माता-पिता के बीच झगड़े की आवाज सुनी। कुछ देर बाद फोन कट गया।

अगले दिन 8 नवंबर को आरोपी महिला ने अपनी बेटी को फिर फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में भर दिया है। घबराई हुई बेटी अगले दिन अपने पति के साथ गांव पहुंची और अपने चाचा विनोद मिंज को घटना की जानकारी दी। विनोद ने तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर एक बड़ा लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला। सूटकेस खोलने पर अंदर मृतक संतोष भगत का शव मिला, जो कंबल में लिपटा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया है।

ALSO READ- Amit Baghel News: रायपुर में बड़ा बवाल — छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तारी से पहले घर से फरार, तलाश में परिचितों के घर छापा:रायपुर में शिवेंद्र वर्मा और अजय यादव के घर छापा

आरोपी महिला फिलहाल फरार है। जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या के बाद महिला फरार हो गई है और उसकी तलाश में पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है। उन्होंने कहा कि, “आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।”

 

CG sutkesh Murder News: पति की हत्या कर पत्नी ने शव को सूटकेस में भरा, बेटी को फोन कर बोली – “मार दिया तेरे पापा को”

Related Articles