IPS Transfer 2025 List : रांची : झारखंड सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है और कई अफसरों के दायित्व भी बदले हैं।
आदेश के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता को अब सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है।
इस कदम से राज्य में पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।
IPS Transfer 2025 List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 30 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई अफसरों के भी बदले प्रभार, देखे जारी आदेश