LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

2 करोड़ 15 लाख का गांजा जब्त: CG पुलिस को बड़ी कामयाबी…. 10 क्विंटल 33 किलो गांजा जब्त….

2 करोड़ 15 लाख का गांजा जब्त : कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से दो करोड़ रुपये की कीमत के 10.50 क्विंटल गांजा को जब्त किया है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना ने की है।

एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में चावल की सप्लाई के आड़ में गांजे का अवैध परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने थाना के पास नाकेबंदी कर वाहन को रूकवाया। वाहन में अलग-अलग पॉलीथिन में करीब 10 क्विंटल 50 किलो गांजा था। गांजे को उड़ीसा से आगरा ले जाया जा रहा था।

आगरा से इसे देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। कबीरधाम जिले में यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन मालिक और इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के बारे में खोजबीन की जा रही है।

2 crore 15 lakh ganja
2 crore 15 lakh ganja

2 करोड़ 15 लाख का गांजा जब्त: CG पुलिस को बड़ी कामयाबी…. 10 क्विंटल 33 किलो गांजा जब्त….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles