छत्तीसगढ

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: रायपुर में बागेश्वर धाम कथा का भव्य आयोजन 4 से 8 अक्टूबर तक

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : रायपुर शहर एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 3 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुँचेंगे और 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में भव्य हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और इसमें कई धार्मिक व सामाजिक संगठन सेवादारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी के साथ ही बसंत अग्रवाल के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर भी किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर के विधायक और नगर निगम के पदाधिकारी सहित अनेक वीआईपी भी कथा सुनने पहुंचेंगे। Pandit Dhirendra Krishna Shastri

युवा समाजसेवी चंदन–बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में हो रहे इस आयोजन में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पार्किंग स्थल, बुजुर्ग और विकलांग श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा, भोजन व भंडारा की व्यवस्था की गई है। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ और ट्रैफिक से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग बाइक का उपयोग करें। अनुमान है कि इस बार लाखों भक्त कथा सुनने आएंगे, इसलिए मैदान में विशाल पंडाल और जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई जा रही हैं।

ALSO READ- Bageshwar Dham Raipur: रायपुर में बागेश्वर धाम की कथा….बागेश्वर धाम सरकार की ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां हुईं तेज… इस दिन से शुरू होगी

कार्यक्रम की रूपरेखा (Program Schedule)

  • 📅 3 अक्टूबर 2025 : शाम 6 बजे – रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन, भव्य स्वागत और नगर भ्रमण।

  • 📅 4 से 8 अक्टूबर 2025 : अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में हनुमंत कथा

  • सुबह 11 बजे – दोपहर 2 बजे : दिव्य दरबार (किसी भी दिन संभव)।

  • दोपहर 3 बजे – शाम 7 बजे : कथा का सीधा प्रसारण (संस्कार टीवी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर)।

  • 🍲 भोजन/भंडारा : रोजाना रात 9 बजे और सुबह 10 बजे सभी भक्तों के लिए नि:शुल्क प्रसादी की व्यवस्था।

विशेष अतिथि और वीआईपी मेहमान

कथा सुनने कई बड़े नेता और गणमान्य नागरिक पहुँचेंगे, जिनमें –

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी

  • उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

  • रायपुर के चारों विधायक, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित कई मंत्री, विधायक और अधिकारी

भक्तों के लिए विशेष सुविधाएँ

  • पार्किंग व्यवस्था:

    • 4-Wheeler के लिए अलग पार्किंग (निकास में समय लगेगा)

    • बाइक से आने की अपील, ताकि जाम से बचा जा सके

    • पत्रकारों के लिए अलग पार्किंग

  • ई-रिक्शा सेवा: बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों के लिए 200 नि:शुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे।

  • भोजन व्यवस्था: रोजाना सुबह 10 बजे और रात 9 बजे भंडारा रहेगा। कथा के बाद सभी के लिए प्रसादी भी मिलेगी।

  • बैठक व्यवस्था: लाखों भक्तों के बैठने की तैयारी, जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई जाएंगी।

  • यातायात सुविधा: जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस पूरे आयोजन में सहयोग करेंगे।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri katha
Pandit Dhirendra Krishna Shastri katha

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: Raipur me Bageshwar Dham Katha ka bhavya ayojan 4 se 8 Oct tak

Related Articles