ब्रेकिंग न्यूज़अपराधदेशमनोरंजन

Poonam Pandey के निधन के बाद कहां गायब है उनका परिवार? Bodyguard ने किया बड़ा खुलासा! कहां है पूनम पांडे की लाश?

नई दिल्ली / लॉकअप फेम Poonam Pandey’s का cervical cancer से निधन हो गया है. ये खबर शुक्रवार (2 फरवरी) को आग की तरह तब फैल गई, जब पूनम पांडे के वेरिफाइड अकाउंट पर एक पोस्ट उनके निधन को लेकर शेयर हुआ. इस खबर के बाद आम से खास हैरान हो गए, क्योंकि पोस्ट में बताया गया कि उनका निधन सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुआ है.

सोशल मीडिया पर दिन भर सेलेब्स उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताते रहे. लेकिन, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि निधन के बाद पूनम पांडे के लाश कहा है. इस खबरों के बीच पूनम के बॉडीगार्ड अमीन खान ने बड़ा दावा किया है.

पूनम पांडे के निधन के बाद मुंबई से कानपुर तक हड़कंप मचा है. लोग ये जानने के लिए बेकरार हैं कि अगर पूनम का निधन हो गया है तो अब तक उनकी डेडबॉडी, अंतिम संस्कार को लिए खबरें क्यों नहीं आ रही हैं? परिवार की तरफ से कोई बयान अब तक जारी क्यों नहीं हुआ है? ऐसे कई सवालों के बीच पिछले 11 सालों से एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे उनके बॉडीगार्ड अमीन खान का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा दावा किया है.

अमीन खान पूनम पांडे के निधन की खबर के बाद ईटाइम्स टीवी से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मुझे इस पर बिलकुल भी विश्वास नहीं है और मैं उसकी बहन तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं जो मुझे जवाब नहीं दे रही हैं. मैं मीडिया के माध्यम से उसकी मौत के बारे में पढ़ रहा हूं.

पूनम पांडे के बॉडीगार्ड ने आगे बताया, ‘मैं 31 जनवरी को उनके साथ था और हमने फीनिक्स मिल में रोहित वर्मा के लिए एक फोटो शूट किया था.’

अमीन खान से जब उनसे पूछा गया कि क्या पूनम पांडे को कोई स्वास्थ्य समस्या थी? तो उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा फिट और ठीक दिखती थीं और उन्होंने कभी भी अपनी सेहत के बारे में कुछ भी साझा नहीं किया और न ही मुझे उनके खराब स्वास्थ्य का कोई संकेत मिले. मैं उनकी बहन द्वारा मुझे सच बताने का इंतजार कर रहा हूं.’

पूनम पांडे के बॉडीगार्ड अमीन ने बताया कि वह 2011 से सभी शूटिंग में हमेशा पूनम के साथ रहते हैं और उन्होंने हाल ही में गोवा में भी शूटिंग की थी. उन्होंने यह भी कहा कि पूनम अपना ख्याल रख रही थीं और उनके पास एक पर्सनल ट्रेनर भी था. उन्होंने अपनी शराब पीने की आदतों में भी कटौती कर दी है. अमीन खान ने कहा कि मैं उसके घर गया था और वहां इस तरह का कोई संकेत नहीं मिला.

आपको बता दें कि पूनम पांडे के निधन की खबरे के बाद से उनकी बहन और मैनेजर से बात करनी की कोशिश की जा रही हैं. लेकिन उनके फोन बंद है. इतना ही नहीं, उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है.

Poonam Pandey के निधन के बाद कहां गायब है उनका परिवार? Bodyguard ने किया बड़ा खुलासा! कहां है पूनम पांडे की लाश?

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles