LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur News: रायपुर में घर से मिला हुक्का: पुलिस ने मारा छापा, हुक्का-पॉट किया जब्त, एक युवक गिरफ्तार

Raipur Newsप्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण करते आरोपी गिरफ्तार, खम्हारडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Raipur News रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में खम्हारडीह थाना पुलिस ने प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में हुक्का से संबंधित सामग्री बरामद की गई है। Raipur News

ALSO READ- Raipur News: रायपुर जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार, 8 लोग गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त

मुखबिर की सूचना पर हुई रेड कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में नशे के कारोबार पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित एक मकान में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण किया जा रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए मकान में रेड कार्रवाई की।

ALSO READ- Kalinga University: कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार…गैर इरादतन हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई ..

मकान से मिला हुक्का सामग्री का जखीरा

रेड के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सूरज नायडू निवासी खम्हारडीह रायपुर बताया। तलाशी लेने पर मकान से बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोयला, विभिन्न फ्लेवर, तंबाकू एवं अन्य हुक्का संबंधित सामग्री बरामद की गई।

जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपये आंकी गई है।

ALSO READ- RAIPUR NEWS: रायपुर फार्म हाउस में छापा… 16 लोग गिरफ्तार, ड्रोन से हुई पुष्टि…

COTPA Act के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी सूरज नायडू को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 03/2026 दर्ज किया है। आरोपी पर
धारा 4(क), 21(क) – सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: सूरज नायडू
  • पिता: स्व. जितेन्द्र कुमार
  • उम्र: 37 वर्ष
  • निवास: मकान नं. 603, डी.एम. वाटिका, थाना खम्हारडीह, जिला रायपुर

ALSO READ- LPG Price Latest Update: गैस सिलेंडर के दामों में होगी कटौती? नए साल पर आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, बैंकिंग से राशन तक बदलेंगे ये नियम

नशे के कारोबार पर सख्त नजर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

 

Raipur News: रायपुर में घर से मिला हुक्का: पुलिस ने मारा छापा, हुक्का-पॉट किया जब्त, एक युवक गिरफ्तार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *