LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Kalinga University: कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार…गैर इरादतन हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई ..

Kalinga University

Kalinga University नवा रायपुर। थाना मंदिर हसौद क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में कलिंगा यूनिवर्सिटी के एक विदेशी छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विदेशी नागरिक छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गैर इरादतन हत्या का पाया गया है। Kalinga University

ALSO READ- LPG Price Latest Update: गैस सिलेंडर के दामों में होगी कटौती? नए साल पर आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, बैंकिंग से राशन तक बदलेंगे ये नियम

22 दिसंबर को बिल्डिंग से गिरने से हुई थी छात्र की मौत

पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को नवा रायपुर सेक्टर-16 स्थित EWS 30/06 बिल्डिंग से नीचे गिरने के कारण कलिंगा यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र सैमपुर जुदे की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना मंदिर हसौद में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। Kalinga University

ALSO READ- Ambikapur News: जमानत के बाद फिर सामने आईं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो, वीडियो बनाकर जताई अपनी मौत की आशंका

महिला मित्र से बत्तमीजी के आरोप पर हुआ विवाद

जांच में सामने आया कि घटना के दिन शाम करीब 7:10 बजे, मृतक सैमपुर जुदे अपने एक साथी के साथ बिल्डिंग के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन वहां पहुंचे।

आरोपियों ने मृतक पर अपनी महिला मित्र के साथ बत्तमीजी करने का आरोप लगाते हुए उससे विवाद किया और मारपीट करने की कोशिश की।

ALSO READ-  पुलिस पर पथराव, TI कमला पुसाम की पिटाई, बसों-गाड़ियों में आग, जिंदल कोयला खदान आंदोलन ने लिया हिंसक रूप

डर के कारण छत की ओर भागा, फिर नीचे कूदा

मारपीट के डर से घबराकर सैमपुर जुदे अपने किराये की बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की ओर भागा। तीनों आरोपी भी उसके पीछे छत पर पहुंच गए। भयभीत मृतक ने छत से नीचे छलांग लगा दी। नीचे कंक्रीट सड़क पर गिरने से उसके सिर, चेहरे और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं।

मृतक के साथियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ- CG Holiday List 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, कर्मचारियों को मिलेंगी 107 छुट्टियां

पूछताछ में आरोपियों ने किया जुर्म स्वीकार

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/25 के तहत
धारा 105, 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ- Tanya Mittal Condom Company Name: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने दिखाई अपनी कंडोम फैक्ट्री, बोलीं – ‘सलमान खान भी नहीं फाड़ सकते’

गिरफ्तार आरोपी

  1. नोउई कुर माजाक (23 वर्ष)
    वर्तमान पता – सेक्टर 16, नवा रायपुर
    स्थायी पता – जुबा, दक्षिण सूडान
  2. सबरी पालीनो उर्फ टोनी (22 वर्ष)
    वर्तमान पता – सेक्टर 29, राखी थाना क्षेत्र
    स्थायी पता – जुबा सिटी, दक्षिण सूडान
  3. मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन (22 वर्ष)
    वर्तमान पता – सेक्टर 29, नवा रायपुर
    स्थायी पता – दक्षिण सूडान

Kalinga University: Three foreign students of Kalinga University arrested… Major action taken in a case of culpable homicide not amounting to murder.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *