LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Raipur News: शादीशुदा महिला के साथ कथावाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, पति ने की पिटाई — चोटी तक काटी, वायरल हो रहा VIDEO

Raipur News रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक भास्कराचार्य को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला का पति जब मौके पर पहुंचा तो कथावाचक की जमकर पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने भी कथावाचक को पकड़ लिया और उसकी चोटी तक काट दी। यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। Raipur News

ALSO READ- The Taj Story Controversy: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ पर विवाद, BJP नेता ने मामला कराया दर्ज..जानें पूरा विवाद

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

सूत्रों के अनुसार, कथावाचक भास्कराचार्य रायपुर अपनी प्रेमिका से मिलने आए थे। दोनों पहले एक जगह मिले और फिर कार में बैठकर कुछ दूरी पर चले गए।
महिला का पति, जिसे पहले से पत्नी पर शक था, पीछे-पीछे पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर उसने कथावाचक और अपनी पत्नी को कार में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

गुस्साए पति ने आसपास के कुछ लोगों को बुलाया और कथावाचक की जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथावाचक का सिर झुका हुआ और चोटी कटी हुई नजर आ रही है।

ALSO READ- Bilaspur Golikand: मस्तूरी गोलीकांड में बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता ने ही चलवाई थी गोली, सात आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार…

पति ने नहीं की कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, कथावाचक भास्कराचार्य मध्यप्रदेश के कई जिलों में धार्मिक प्रवचन देते रहे हैं और रायपुर की महिला से उनका संपर्क पिछले कुछ महीनों से था।

हालांकि, सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब महिला के पति ने थाने में लिखित बयान देते हुए कहा कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।
उसने यहां तक लिखा कि वह अपनी पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति दे रहा है।

ALSO READ- Maharaja Agrasen raipur news: FIR दर्ज … जल्द ही कार्रवाई : अमित बघेल की धमकी: फांसी चढ़ा दें या गर्दन काट दें, माफी मांगने से किया इनकार, विवाद बढ़ा

पुलिस की जांच जारी

टिकरापारा पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज कर लिए हैं और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने अपील की है कि इस घटना का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें, क्योंकि इससे महिला की निजता का उल्लंघन हो सकता है।

ALSO READ-Sex Racket In Raipur: राजधानी में सेक्स रैकेट,वेलनेस सेंटर के नंबर से लड़कियों की बुकिंग, इस बड़े इलाके में जिस्म फरोशी का धंधा

स्थानीय लोगों की नाराजगी

घटना के बाद इलाके में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की चर्चा जोरों पर है।
लोगों का कहना है कि समाज में प्रवचन देने वाले लोगों को आचरण से भी आदर्श उदाहरण पेश करना चाहिए, लेकिन ऐसे कृत्य विश्वास को कमजोर करते हैं।

Raipur News : शादीशुदा महिला के साथ कथावाचक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, पति ने की पिटाई — चोटी तक काटी, वायरल हो रहा VIDEO

Related Articles