LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur to Durg Metro Project: छत्तीसगढ़ में अब मेट्रो , रायपुर–दुर्ग के बीच मेट्रो से होगा सफर, DPR के लिए 5 करोड़ मंजूर

Raipur to Durg Metro Project

Raipur to Durg Metro Project: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की दिशा में सरकार ने अहम कदम बढ़ा दिया है। राजधानी रायपुर से दुर्ग के बीच मेट्रो चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है और इसके लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने हेतु फंड भी स्वीकृत कर दिया गया है।

Also READ – SEX RACKET: रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था SEX रैकेट, ढाई साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

DPR के लिए मंजूर हुए 5 करोड़ रुपये

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर, भिलाई, दुर्ग और नवा रायपुर को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में मेट्रो रेल परियोजना को शामिल किया गया है। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु 5 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है।

ALSO READ – Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Exposed? EOW ने पेश किया 3800 पन्नों का 8वां पूरक चालान, 200–250 करोड़ मिलने का दावा

शुरुआती चरण में है मेट्रो प्रोजेक्ट

डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुसार, फिलहाल यह योजना प्रारंभिक चरण में है, लेकिन इस पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया गया है। मेट्रो परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था तैयार की जा सके।

ALSO READ – CG ASP-DSP Transfer: छत्तीसगढ़ में ASP-DSP अफसरों का तबादला, रायपुर और इन जिले में बदले , देखे 10 पन्नो को PDF लिस्ट

राजधानी क्षेत्र विकास को मिलेगी रफ्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2025 के पारित होने के बाद इस पूरे क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को और गति मिलने की उम्मीद है। मेट्रो परियोजना को भी इसी व्यापक विकास योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

ALSO READ – CG IPS Transfer News: बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, छत्तीसगढ़ में बदले गए इन जिलों के SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

बढ़ती आबादी को देखते हुए सरकार की तैयारी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2031 तक रायपुर राजधानी क्षेत्र की आबादी 50 लाख से अधिक हो सकती है। ऐसे में भविष्य की ट्रैफिक समस्या से निपटने और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेट्रो को एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

ट्रैफिक कम होगा, सफर बनेगा आसान

अरुण साव ने कहा कि मेट्रो सेवा शुरू होने से न सिर्फ सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा सुविधा भी मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़ रहा है।

सीएम साय की अध्यक्षता में होगा क्रियान्वयन

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में स्टेट कैपिटल रीजन विकास प्राधिकरण का संचालन होगा। इसमें मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव और निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

Chhattisgarh Metro Project
Chhattisgarh Metro Project

रायपुर–दुर्ग के बीच मिलेगा नया यात्रा विकल्प

मेट्रो शुरू होने के बाद रायपुर और दुर्ग के बीच यात्रा करना और भी सुविधाजनक हो जाएगा। यह परियोजना राज्य के शहरी विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *