अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Sex Racket का भंडाफोड़: लड़की से नानी ही कराती थी HOTEL में ऐसा काम

Sex Racket Busted : आगरा में एक होटल में बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ हुआ है. एक नाबालिग लड़की को होटल के कमरे से पकड़ा गया. इसके साथ ही तीन लोग अरेस्ट किए गए हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि नाबालिग लड़की से उसकी नानी ही देह व्यापार कराती थी.

किशोरी ने दावा किया है कि उसकी नानी ही उससे यह धंधा करवाती है. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार पीड़िता की नानी और दो युवकों को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक लड़की ने बताया कि नानी उससे जबरन देह व्यापार करवाती थी और गिरफ्तार दोनों ऑटो रिक्शा चालक कमीशन के बदले ग्राहक लेकर आते थे.

एसीपी, कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुक्त कराई गई नाबालिग को तीन साल पहले प्रयागराज के एक गैर सरकारी संगठन ने मुरादाबाद से मुक्त कराया था और उसे नारी निकेतन भेजा गया था. उन्होंने बताया कि बाद में नानी ने लड़की का संरक्षण ले लिया और उसे आगर के शमशाबाद लेकर आई व दोबारा उससे देह व्यापार कराने लगी.

सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दो रिक्शा चालकों की पहचान डूंगर सिंह उर्फ भोला और बलवीर राठौड़ के तौर पर की गई है. पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. ताजगंज के करबना स्थित होटल के संचालक को भी आरोपी बनाया गया है जो घटना के बाद से फरार है.

Sex Racket का भंडाफोड़: लड़की से नानी ही कराती थी HOTEL में ऐसा काम…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles