Sidhu Moose Wala COME BACK: सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को दिया जन्म, देखें तस्वीरें…

Sidhu Moose Wala COME BACK : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला(Sidhu Moose wala) के माता-पिता बीते लंबे वक्त से चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, कुछ वक्त पहले सिद्धू मूसेवाला के करीबियों ने सिंगर की मां की प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया था. जिसके बाद 58 साल की चरण कौर(Charan Kaur) के जुड़वा बच्चों की डिलीवरी की भी अफवाह उड़ने लगी थी. वहीं, बाद में सिंगर के पिता बलकौर सिद्धू(Balkaur Sidhu) ने भी जुड़वा बच्चे होने की खबरों का खंडन किया था. वहीं, अब सिंगर की मां चरण कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है.
ALSO READ- CG NEWS: CG सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: एरियर भुगतान का आदेश जारी, 6 किस्तों में मिलेगा बकाया पैसा…
दरअसल आज सुबह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने साइड में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर भी पास में रखी है. जिसपर लिखा था- ‘’लीजेंड कभी नहीं मरते’’.
बलकौर सिद्धू ने व्यक्त किया आभार Sidhu Moose wala
इस तस्वीर को शेयर करते हुए बलकौर सिद्धू ने कैप्शन में लिखा है- ”शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है.भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं.”
सिद्धू के छोटे भाई के आने पर खुशी से झूमे फैंस Sidhu Moose wala
तस्वीर के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके छोटे भाई के आने पर काफी खुश हो रहे हैं. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- सिद्धू वीरे आ गया वापस. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- लीजेंड इज बैक. तीसरे यूजर ने लिखा- सभी को मुबारक हो.
ALSO READ- ब्रेकिंग– CG-LOKSABHA CHUNAV 2024: छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर 3 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को होगी मतगणना…
दो साल पहले गोली मारकर हुई थी सिद्धू की हत्या Sidhu Moose wala
आपको बता दें कि 29 मई 2022 को मूस वाला की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 24 गोलियों के निशान थे. वहीं, इस हत्या का आरोप गोल्डी बरार गैंग और लॉरेंस बिश्नोई पर लगा था.

Sidhu Moose Wala COME BACK : सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को दिया जन्म, देखें तस्वीरें…



















