ब्रेकिंग न्यूज़अपराधराज्य

20 गेस्ट हाउस, Hotel और PG सील, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को 20 गेस्ट हाउस, होटल और पीजी सील किए हैं। जानकारी मिली है कि अगले 72 घंटे के अंदर ग्रेटर नोएडा में 60 और होटल समेत पीजी सील होंगे। इसका आदेश ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने दिया है।

ALSO READ- BOLLYWOOD BREAKINNG : गौरी खान को ED ने भेजा नोटिस, करोड़ो रुपए की मनी लांड्रिंग का मामला 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में परी चौक के पास अंसल गोल्फ लिंक है। वैसे तो अंसल गोल्फ लिंक रेजिडेंशियल इलाका है। लेकिन, वहां पर करीब 80 गेस्ट हाउस, होटल और पीजी बने हुए हैं। इसकी शिकायत अंसल गोल्फ लिंक के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से की थी।

निवासियों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में शिकायत देते हुए कहा था कि ये होटल, गेस्ट हाउस और पीजी अवैध तरीके से बने हुए हैं। इनको तत्काल बंद करना चाहिए। यह पूरा रेजिडेंशियल इलाका है। यहां पर होटल या गेस्ट हाउस बनाना गलत है। निवासियों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

ALSO READ- CG Dhan Kharidi Bonus: धान खरीदी और Bonus को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

इस मामले में जांच के बाद अब सीईओ ने सभी गेस्ट हाउस, होटल और पीजी को सील करने का आदेश दिया है। मंगलवार से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। पहले दिन कुल 20 होटल और गेस्ट हाउस सील किए गए हैं। बाकी, 60 गेस्ट हाउस और होटल आगामी 72 घंटे के अंदर सील करने हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि अंसल गोल्ड लिंक में स्थित सभी होटल, पीजी या गेस्ट हाउस सील किए जाएंगे। इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

ALSO READ- Kangana Ranaut लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव, पिता बोले- जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, BJP से बेटी को मिलेगा टिकट 

20 गेस्ट हाउस, Hotel और PG सील, मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles