7th pay commission da hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 47 फीसदी हुआ DA, सैलरी में होगा बंपर इजाफा
7th pay commission da hike : केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ा उछाल (DA Hike) आ गया है, लेकिन इसका फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को अगले साल मिलेगा. जी हां… अगर आप भी सैलरी बढ़ने का इंतजार (Salary Hike) कर रहे हैं तो जल्द ही आपको एक तोहफा मिलने वाला है. जुलाई 2023 से लेकर के दिसंबर 2023 तक के नंबर्स के जरिए तय होगा कि अगले साल जनवरी में कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है.
ALSO READ- NYSA DEVGAN SEXY VIDEO: KAJOL की बेटी NYSA DEVGAN हुई OOPS MOMENT की शिकार
जुलाई में 139.7 अंक पर पहुंचा आंकड़ा
आपको बता दें AICPI इंडेक्स ने जुलाई 2023 का आंकड़ा भी जारी कर दिया है. इसमें 3.3 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. जून 2023 में यह आंकड़ा 136.4 अंक पर था और जुलाई में यह डाटा 139.7 अंक पर पहुंच गया है.
47.14 फीसदी पर पहुंचा आंकड़ा
हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिज़नेस के मुताबिक, जुलाई का डाटा आ जाने के बाद में महंगाई भत्ते का आंकड़ा 47.14 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं, इससे पहले यह आंकड़ा 46.24 फीसदी पर था. बता दें इसका फाइनल नंबर दिसंबर 2023 तक आएगा, जिसके लिए अभी फिलहाल कर्मचारियों को इंतजार करना होगा.
ALSO READ- कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास सिंह गिरफ्तार… आदिवासी महिला से छेड़छाड़ का आरोप
सितंबर में हो सकता है ऐलान
आपको बता दें सरकार जल्द ही यानी सितंबर महीने में कर्मचारियों को डीए हाइक की सौगात दे सकती है. जनवरी से जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते का ऐलान जल्द ही होना है. इस बार भी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होनी है. इस समय डीए 42 फीसदी पर है. सरकारी ऐलान के बाद में यह 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा.
नहीं हुआ ऑफिशियल ऐलान
इसके लिए अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. जनवरी 2023 में डीए में होने वाली बढ़ोतरी का आंकड़ा आना शुरू हो गया है. इस आंकड़े के मुताबिक, डीए 47 फीसदी तक पहुंच गया है.
ALSO READ- रायपुर की AIR HOSTESS का मुंबई में हत्या: फ्लैट में लाश मिली, बहन और ब्वॉयफ्रेंड 8 दिन पहले चले गए थे गांव; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
7th pay commission da hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 47 फीसदी हुआ DA, सैलरी में होगा बंपर इजाफा









