8 लोगों की मौत: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी…. 35 घायल, हेल्प लाइन नंबर जारी… मुख्यमंत्री ने घोषित की सहायता राशि…

नीलगिरि (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में आज शनिवार को देर शाम एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से कम से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. मृतक तेनकासी जिले के काडयम के रहने वाले थे, वे लोग घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई.
ALSO READ- BJP Candidate list: बीजेपी ने एक और टिकट का किया ऐलान, भाजपा में शामिल हुई कद्दावर नेत्री को मिली टिकट…
पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. ज्यादातर घायलों को इलाज के लिए पास स्थित कोयंबटूर भेजा गया है. ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही बस में 55 पर्यटक यात्रा कर रहे थे. घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है.
ALSO READ- 25 करोड़ रुपये की चोरी,मचा हड़कंप :BIG ब्रेकिंग- दिल्ली की ज्वेलरी शॉप में चोरी का छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, दुर्ग से दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री स्टालिन ने सहायता राशि घोषित की
मुख्यमंत्री स्टालिन ने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज करा रहे लोगों को एक-एक लाख रुपये की राहत देने की घोषणा की. एक बयान में उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
#WATCH कुन्नूर के मारापलम के पास एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से 35 लोग घायल हो गए। ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही बस में 55 पर्यटक यात्रा कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/vveJGWzlbC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2023
मुख्यमंत्री ने पर्यटन मंत्री को बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी दी
मुख्यमंत्री स्टालिन ने घायलों के लिए विशेष उपचार का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन मंत्री के रामचन्द्रन को बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी करने को कहा गया है.
ALSO READ- स्कूल छुट्टी लिस्ट ब्रेकिंग: अक्टूबर महीने में बंद रहेंगे स्कूल, होगी छुट्टियों की भरमार, देखें लिस्ट
जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
इस बीच, जिला प्रशासन ने दुर्घटना की जानकारी के लिए एक फोन हेल्प लाइन-1077 स्थापित की है. जानकारी 0423-2450034 पर भी उपलब्ध रहेगी.
8 लोगों की मौत: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी…. 35 घायल, हेल्प लाइन नंबर जारी… मुख्यमंत्री ने घोषित की सहायता राशि…

















