LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 थाना प्रभारी समेत 11 अफसरों का ट्रांसफर

Chhattisgarh Police Transfer News: जशपुर में 4 थाना प्रभारी समेत 11 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, DIG लाल उमेद सिंह ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Transfer News जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी और जशपुर पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 4 थाना प्रभारी, 4 उप-निरीक्षक (SI) और 3 सहायक उप-निरीक्षक (ASI) का स्थानांतरण किया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ALSO READ- IPS Transfer 2026: बड़े पैमाने पर तबादले, 64 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 22 जिलों के SP बदले

पुलिस विभाग द्वारा जारी निर्देश में सभी प्रभावित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि इस तबादले के बाद जिले के विभिन्न थानों में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेगी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है।

ALSO READ- Gas cylinder kaise milega: गैस सिलेंडर बंद

Chhattisgarh Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 थाना प्रभारी समेत 11 अफसरों का ट्रांसफर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *