अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Breaking: रेलवे प्लेटफॉर्म के बाहर 13 किलो गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

गुढ़ियारी थाना और RPF की संयुक्त कार्रवाई, उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे गांजा

Raipur Breaking : रायपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। गुढ़ियारी थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग से 13 किलो से ज्यादा गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

रायपुर | 13 मार्च 2026 / रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना गुढ़ियारी पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) की संयुक्त टीम ने रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग से 13 किलो 156 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेंद्र प्रसाद और हेमलता कैवर्त्य को उस समय पकड़ा गया जब वे बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में थे।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

13 किलो 156 ग्राम गांजा

02 मोबाइल फोन

जप्त किए हैं।

जप्त सामान की कुल कीमत लगभग 6 लाख 77 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से बचने पति-पत्नी बनकर करते थे सफर

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका हैं और पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी बनकर यात्रा करते थे।

आरोपी ओडिशा के खरियार रोड से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज ले जा रहे थे।

अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में की गई।

सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देश पर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

👤 गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ राजेंद्र प्रसाद

उम्र 29 वर्ष

निवासी – कौशांबी, उत्तरप्रदेश

2️⃣ हेमलता कैवर्त्य

उम्र 30 वर्ष

मूल निवासी – बिलासपुर, छत्तीसगढ़

हाल पता – प्रयागराज, उत्तरप्रदेश

दर्ज हुआ मामला

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत

NDPS एक्ट की धारा 20B में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *