LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

IPS Transfer 2026: बड़े पैमाने पर तबादले, 64 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 22 जिलों के SP बदले

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 22 जिलों के SP बदले गए हैं। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

IPS Transfer 2026 : जयपुर। राजस्थान में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस फेरबदल में 22 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक तबादला सूची जारी की गई है।

22 जिलों में बदले गए SP

जिन जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं उनमें झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, बाड़मेर, पाली, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़, फलौदी, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर ग्रामीण, करौली, सलूम्बर, सिरोही, बांसवाड़ा, बूंदी, भिवाड़ी, श्रीगंगानगर, राजसमंद, डीग और नागौर शामिल हैं।

ALSO READ- Gas cylinder kaise milega: गैस सिलेंडर बंद

प्रमुख नियुक्तियां

तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

  • IPS योगेश यादव को एटीएस का डीआईजी बनाया गया है।
  • IPS राशी डोगरा डुडी, जो जयपुर ग्रामीण की एसपी थीं, उन्हें सीआईडी-सीबी में डीआईजी नियुक्त किया गया है।
  • IPS अजय सिंह को जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
  • IPS अनिल कुमार को पुलिस मुख्यालय का डीआईजी नियुक्त किया गया है।
  • IPS विकास शर्मा को कार्मिक विभाग का डीआईजी बनाया गया है।
  • IPS नरेन्द्र सिंह को जयपुर ग्रामीण का एसपी नियुक्त किया गया है।
  • IPS सुधीर जोशी को झुंझुनूं जिले का एसपी बनाया गया है।
  • IPS संजीव नैन को जोधपुर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।

कैसे होता है IPS अधिकारियों का तबादला

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया गृह विभाग से शुरू होती है। पहले गृह विभाग की ओर से नोटशीट तैयार की जाती है, जिसे होम सेक्रेट्री के माध्यम से चीफ सेक्रेट्री के पास भेजा जाता है। इसके बाद चीफ सेक्रेट्री की सिफारिश के साथ यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास जाता है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद ही तबादला सूची अंतिम रूप लेती है। इसके बाद आदेश दोबारा गृह विभाग को भेजा जाता है और आधिकारिक तबादला आदेश जारी किया जाता है।

राज्य में इतने बड़े स्तर पर किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये रही आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट

 

IPS Transfer 2026: बड़े पैमाने पर तबादले, 64 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 22 जिलों के SP बदले

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *