छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

AICC appointed national secretaries: AICC ने की राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति, देवेंद्र यादव बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव

AICC appointed national secretaries : रायपुर: AICC appointed national secretaries, AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से 2 कांग्रेस नेता राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं, देवेंद्र यादव बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं। वहीं राजेश तिवारी दोबारा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए हैं।

बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में अभी देवेंद्र यादव गिरफ्तार हैं। अगले साल बिहार में चुनाव है। यादवों को साधने देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाया गया है। देवेंद्र यादव का परिवार अभी भी बिहार से जुड़ा हुआ है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का कांग्रेस संगठन में कद बढ़ गया है। चुनाव वाले राज्य की जिम्मेदारी कुणाल चौधरी को मिली है। कुणाल चौधरी महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाए गए हैं।महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा का चुनाव होना है।

मध्यप्रदेश के एक और युवा नेता को मिली कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारी मिली है। आदिवासी नेता एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी को गुजरात भेजा गया है। भूपेंद्र मरावी गुजरात के सह प्रभारी बनाए गए हैं।

AICC appointed national secretaries : AICC ने की राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति, देवेंद्र यादव बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP