छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Skin Treatment in Raipur: अब रायपुर में मिलेगा इंटरनेशनल लेवल का लेज़र ट्रीटमेंट,Dr Ujjwala Skin Clinic में Fotona Dynamis Max लॉन्च

Raipur News: सेंट्रल इंडिया में पहली बार डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक में शुरू हुई Fotona Dynamis Max Laser Technology

Skin Treatment in Raipur / रायपुर। रायपुर के अग्रणी डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक ने त्वचा एवं एस्थेटिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। क्लिनिक में सेंट्रल इंडिया की पहली और भारत की चौथी विश्वप्रसिद्ध Fotona Dynamis Max Laser Technology की शुरुआत की जा रही है। यह आधुनिक लेज़र तकनीक रायपुर, छत्तीसगढ़ और पूरे मध्य भारत के मरीजों के लिए विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। Skin Treatment in Raipur

विश्वस्तरीय लेज़र तकनीक अब रायपुर में

Fotona Dynamis Max लेज़र तकनीक के माध्यम से त्वचा और बालों से जुड़ी कई जटिल समस्याओं का आधुनिक, वैज्ञानिक और सुरक्षित उपचार किया जाएगा। इसके लिए अब मरीजों को दिल्ली, मुंबई या अन्य महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इन समस्याओं का मिलेगा आधुनिक इलाज

नई लेज़र तकनीक के माध्यम से निम्नलिखित उपचार उपलब्ध होंगे—

  • स्किन टाइटनिंग एवं एंटी-एजिंग
  • स्किन रीजुवनेशन एवं कोलेजन स्टिमुलेशन
  • स्किन ग्लो एवं टेक्सचर सुधार
  • ओपन पोर्स ट्रीटमेंट
  • पिग्मेंटेशन एवं मेलाज़्मा उपचार
  • एक्ने एवं एक्ने स्कार्स ट्रीटमेंट
  • लेज़र स्किन रिसर्फेसिंग
  • स्कार एवं स्ट्रेच मार्क्स उपचार
  • अंडर-आई एवं लिप रीजुवनेशन
  • हेयर रीजुवनेशन
  • चयनित वैस्कुलर एवं इंटिमेट वेलनेस ट्रीटमेंट

डॉ. उज्ज्वला वर्मा का अनुभव

क्लिनिक का नेतृत्व डॉ. उज्ज्वला वर्मा कर रही हैं, जो Consultant Dermatologist, Trichologist & Cosmeto-Aesthetic Surgeon हैं।

योग्यता एवं विशेषज्ञता:

  • MBBS
  • MD (Dermatology) – Gold Medalist
  • Masters in Cosmetic Gynaecology (ICCG)
  • Diploma in Sensitive Skin – World Health Academy
  • Diploma in Alopecia – Boston University
  • Master Injector – ASI, Australia
  • Certified PMU Expert

मरीजों को मिलेगा महानगरों जैसा इलाज

डॉ. उज्ज्वला वर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को विश्वस्तरीय स्किन एवं लेज़र ट्रीटमेंट स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख के साथ मरीजों को अब बेहतर उपचार अपने ही शहर में मिलेगा।

त्वचा विज्ञान में नई शुरुआत

डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक ने “विश्वस्तरीय तकनीक, वैज्ञानिक उपचार और आपकी त्वचा के लिए भरोसेमंद देखभाल” के संकल्प के साथ मध्य भारत में त्वचा एवं लेज़र चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू किया है। यह पहल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं एस्थेटिक चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TBE NEWS (@thebharatexpress)

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP