Topgun Shooting Academy Raipur: 45+ पदक जीतकर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में टॉपगन शूटिंग अकादमी का जलवा, 45 से अधिक पदक जीत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

Topgun Shooting Academy Raipur / रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर की टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 से अधिक पदक अपने नाम किए। अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान भी सुनिश्चित किया।
राज्यभर के विभिन्न जिलों से आए युवा और बाल खिलाड़ियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में टॉपगन शूटिंग अकादमी ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजी) एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता
- शिवम गुप्ता – 391/400 अंक, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक
- नमन साहू – 381/400 अंक, यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक
- आध्या सिंह – 373/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में रजत पदक
- नायरा मदनानी – 371/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में चार रजत पदक
- लक्ष्य – 372/400 अंक, सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत पदक
- धैर्य अंबानी – 360/400 अंक, जूनियर एवं यूथ वर्ग में स्वर्ण एवं रजत पदक
- अभिनव सिंह – 358/400 अंक, सीनियर वर्ग में कांस्य पदक
- इशान साहू – 357/400 अंक, जूनियर वर्ग में कांस्य पदक
- वान्या त्रिपाठी – 348/400 अंक, यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक
- रवीश झा – 304/400 अंक, सब-यूथ वर्ग में रजत पदक
- रागिनी शर्मा – 369/400 अंक, जूनियर वर्ग में रजत पदक
- लिपिका ठाकुर – 365/400 अंक
- प्रतीक्षा ठाकुर – 359/400 अंक
- आदित्य शर्मा – 353/400 अंक
- तुलजा भवानी – 348/400 अंक
- आरवी दुबे – 312/400 अंक
25 मीटर प्रतियोगिता में भी शानदार सफलता
25 मीटर प्रतियोगिता में वैष्णव त्रिपाठी ने 258 अंक हासिल कर जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं इशान साहू ने 237 अंक प्राप्त कर जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और अकादमी को दिया तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।
अकादमी प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में शूटिंग खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।








