छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG News: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या,गांव में हड़कंप…

CG News : सुकमा, 15 सितंबर 2024: सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र से एक भयावह घटना की जानकारी सामने आई है। ग्राम इटकल, जो कैंप मुरलीगुडा के पास स्थित है, में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हत्या के आरोपी भी उसी ग्राम के निवासी हैं। आरोपियों ने जादू टोने के शक में इस परिवार के सदस्यों की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की।

ALSO READ- RAIPUR MMI HOSPITAL CASE: रायपुर के MMI नारायणा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप…..मरीज की इलाज में लापरवाही के कारन मौत….15 लाख रुपए के घोटाले का आरोप …..

CG News :  पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी वर्तमान में थाना कोंटा की पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

इस दुखद घटना ने क्षेत्र में गहरी चिंता और तनाव पैदा कर दी है, और प्रशासन ने न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

CG News : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या,गांव में हड़कंप…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles