ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Wife Runs Away with Boyfriend: पत्नी को लेकर फरार हो गया प्रेमी, सिर्फ इतने ही दिन हुए थे शादी को

Wife Runs Away with Boyfriend :  बांदा : पति-पत्नी और के बीच जब वो की एंट्री हो जाती हे तो सारे रिश्ते तबाह हो जाते हैं। पति—पत्नी के रिश्तों के बीच जब किसी तीसरे शख्स की एंट्री होती है एक साथ कई परिवारों पर असर होता है। कुछ लोग तो इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाते और गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां पत्नी अपने पति को चकमा देकर आशिक के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि पति अपनी पत्नी को वापस लाने आशिक के घर पहुंचा तो उसे जाने से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। फिलहाल पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

Wife Runs Away with Boyfriend :  पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने कहा था कि वह बीमार है और चेकअप करवाना चाहती है। इसलिए वह उसे मेडिकल स्टोर लेकर गया था। लेकिन बीवी उसे चकमा देकर अस्पताल से भाग गई। पति का आरोप है कि एक युवक बहला फुसलाकर उसकी पत्नी को भगा ले गया है। फिलहाल पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ –BJP नेता की रासलीला का VIDEO वायरल, डांसर को गोद में उठाकर खुलेआम किया… 

मिली जानकारी के अनुसार मामला बबेरू थाना इलाके का है, यहां शनिवार को थाने में रोते-बिलखते एक शख्स पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को अपनी कहानी बतानी शुरू की। बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 को हुई थी। पत्नी के साथ उसके खास अच्छे संबंध नहीं थे। पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। उसका शादी से पहले ही एक युवक के साथ अफेयर था। वो युवक महिला के घर के पड़ोस में ही रहता था।

Wife Runs Away with Boyfriend :  शादी के बाद भी महिला उस शख्स के साथ संपर्क में थी, उसका उस युवक के साथ शादी के बाद भी अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर पति पत्नी में तनाव रहता था। शनिवार को अचानक महिला ने कहा कि उसकी तबियत खराब है और वो चेकअप करवाना चाहती है। पति ने कहा, ”बीवी बीमार होने की बात कह रही थी, इसलिए मैं दवाई लेने के लिए उसे लेकर मेडिकल स्टोर गया। लेकिन मुझे नहीं पता था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। मैं जैसे मेडिकल स्टोर में दवा लेकर बिल कटवा रहा था तो मेरी पत्नी कहीं चली गई। मैंने उसे खूब ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली।”

ALSO READ – Wife Romance with Boyfriend: ‘पापा जाते ही मम्मी अंकल के साथ बिस्तर पर..’ मासूम बेटी के सामने ही आशिक के साथ रोमांस करती थी महिला 

पीड़ित पति ने बताया कि ”जब मुझे पता लगा कि मेरी पत्नी अपने आशिक के पास है, तो मैं तुरंत उस युवक के घर पहुंचा। लेकिन वहां युवक ने मुझे जान से मार डालने की धमकी दी। घर जाकर पता चला कि पत्नी सारे गहने भी अपने साथ ले गई है। अब वो युवक भी अपने घर पर नहीं है।”

ALSO READ – आलीशान फ्लैट में SEX रैकेट: दरवाजा खुला तो आपत्तिजनक हाल में मिलीं विदेशी महिलाएं, कपड़ा देख शर्मा गए लोग 

Wife Runs Away with Boyfriend : पत्नी को लेकर फरार हो गया प्रेमी, सिर्फ इतने ही दिन हुए थे शादी को

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles