राज्य

IPS Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 64 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

IPS Transfer News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। आईएएस अफसरों के फेरबदल के बाद अब योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एक साथ 64 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें 7 आईपीएस अफसर (UP IPS Transfer) और 57 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अफसर (UP PPS Transfer) शामिल हैं।

ALSO READ- Govt Employees Salary Latest Update : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

किन-किन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला?

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों में एसपी-एएसपी बदले गए हैं।

  • IPS अभिजीत कुमार (Abhijeet Kumar): प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद से हटाकर मेरठ का एएसपी ग्रामीण बनाया गया।

  • IPS अतुल कुमार श्रीवास्तव (Atul Kumar Srivastava): रामपुर से हटाकर लाइस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर की जिम्मेदारी दी गई।

  • IPS शैलेंद्र कुमार सिंह (Shailendra Kumar Singh): अमेठी से हटाकर गौतमबुद्धनगर (नोएडा) पुलिस उपायुक्त बनाया गया।

  • IPS देव रंजन वर्मा (Dev Ranjan Verma): डीआईजी रूल्स एंड मैनुअल्स के पद से हटाकर अब पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

PPS अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

IPS Transfer News:  आईपीएस अफसरों के साथ-साथ 57 PPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इससे पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने की कोशिश की गई है।

क्यों अहम है यह फेरबदल?

  • यूपी में लगातार अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सख्ती पर जोर दिया जा रहा है।

  • बड़े जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलकर सरकार ने यह संकेत दिया है कि कामकाज में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

  • पुलिस महकमे में यह बदलाव चुनावी तैयारियों और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।

ips transfer news UP
ips transfer news UP

57 पीपीएस पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर- UP PPS Transfer

आईपीएस के साथ ही पीपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है. 57 पीएपीस पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. जिसमे 13 डीएसपी और 44 एडिशनल एसपी शामिल हैं. इसमें संभल के एएसपी अनुज चौधरी का नाम भी शामिल है. संभल के एएसपी अनुज चौधरी को फिरोजाबाद भेजा गया है.

पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस गोरखपुर प्रिता को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा भेजा गया है. एलआईयू अयोध्या पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त आगरा की जिम्मेदारी मिली है. पुलिस उपाधीक्षक सुल्तानपुर प्रशान्त सिंह को मण्डलाधिकारी गोरखपुर बनाया गया है. सुलतानपुर डीएसपी अब्दुस सलाम खान को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज नियुक्त किया गया है.

पीपीएस तबादला सूची- UP PPS Transfer List

UP ips transfer news 1
UP ips transfer news 1
UP ips transfer news 3
UP ips transfer news 3
UP ips transfer news 2
UP ips transfer news 2

IPS Transfer News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 64 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles