योग गुरु बाबा रामदेव का इट्सा हॉस्पिटल्स रायपुर आगमन, अस्पताल की सेवाओं की सराहना
Yoga Guru Baba Ramdev visits Itsa Hospitals in Raipur; praises the hospital's services.

रायपुर, 17 अगस्त 2026। योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज इट्सा हॉस्पिटल्स, रायपुर का दौरा किया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने भगवान श्री गणेश के चरण स्पर्श कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर्स, चिकित्सकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वामी रामदेव ने अस्पताल परिसर का अवलोकन किया और इट्सा हॉस्पिटल्स की सेवा-भावना, आत्मीयता एवं उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों और अतिथियों के प्रति अपनापन भी देखने को मिलता है।
रायपुर से जुड़ी 25 साल पुरानी यादें
अपने संबोधन में बाबा रामदेव ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से रायपुर आते रहे हैं और उन्होंने इस शहर को लगातार विकास की ओर बढ़ते देखा है। उन्होंने रायपुरवासियों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए शहर से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
“योग करो, स्वस्थ बनो” का दिया संदेश
स्वामी रामदेव ने लोगों को योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए कहा—
“योग करो, स्वस्थ बनो। करियर बनाओ, बुद्धिमान बनो। शरीर से पराक्रमी बनो और मस्तिष्क से बुद्धिमान बनो।”
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सफलता और समृद्धि का मजबूत आधार है।
अस्पताल के नेतृत्व को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने इट्सा हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर्स एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के नेतृत्व और सेवाभाव की सराहना करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इट्सा हॉस्पिटल्स, रायपुर एक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां आधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनके प्रेरणादायी संदेश के लिए आभार व्यक्त किया।









