छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Naxal Encounter : सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद,अब तक दो नक्सली ढेर

CG Naxal Encounter : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब तक घटनास्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि मौके से AK-47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।

ALSO READ- principal Viral Video: शराब पीकर स्कूल पहुंची महिला प्रधानपाठक, VIDEO वायरल… DEO ने किया सस्पेंड…

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ के जंगलों में हुई। सुबह माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान घात लगाए बैठे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में यह मुठभेड़ शुरू हुई।

मुठभेड़ अभी भी रुक-रुक कर जारी है। अब तक बरामद सामग्री में एक AK-47 राइफल, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। बरामद शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस और सुरक्षाबलों ने बताया कि अभियान अभी भी चल रहा है और पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली जा रही है। अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

ALSO READ- EOW की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले और कोल लेवी वसूली प्रकरण में EOW का छापा, तीन राज्यों में दबिश

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई माओवादियों के नेटवर्क के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles