ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी, CM बघेल ने किया लोकार्पण

राजधानी रायपुर में पहली बार टेनिस अकादमी बना है। सीएम भूपेश ने इसका वर्चुअल लोकार्पण किया है। तीन हजार की दर्शक क्षमता के साथ चार एकड़ क्षेत्र में 17.75 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों के लिए कई सुविधाएं हैं। वहीं खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, कैंटीन जैसी व्यवस्था भी है। ढाई हजार खिलाड़ी एक साथ बैठकर नजारा देख सकते हैं। यह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पास एकेडमी को बनाया गया है।

ALSO READ- लाखों के नकली नोट बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार… 

छत्तीसगढ़ में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार विश्वस्तरीय खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के बाद अब सीएम भूपेश ने टेनिस अकादमी का लोकार्पण किए हैं। यह 17.15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार ये टेनिक अकादमी छत्तीसगढ़ की पहली और सबसे बड़ी अकादमी होगी।

ALSO READ- चाचा-भतीजा की मौत, गणेश विसर्जन के दौरान डैम में डूबे चाचा-भतीजा … 

चार एकड़ क्षेत्र में स्थापित की गई टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी को तीन मुख्य हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहला भाग एडमिन बिल्डिंग है यह तीन मंजिला है। इसमें रूम, हॉल, जिम, वीआईपी लाउंज के साथ ही मीडिया सेंटर के साथ ही 500 की दर्शक क्षमता के साथ कई सुविधाएं हैं।

दूसरे हिस्से में अकादमी की हास्टल बिल्डिंग है। यह भी तीन मंजिला है जिसमें कार्यालय, अधीक्षक रूम, पार्किंग, किचन, डायनिंग जैसी अनेक सुविधाएं होगी। तीसरे हिस्से में मुख्य स्टेडियम है, जहां ढाई हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

ALSO READ- CG शिक्षक सस्पेंड: स्कूल में मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश 

टेनिस अकादमी की विशेषताएं

  • टेनिस एकेडमी को चार एकड़ में बनाया गया है।
  • टेनिक अकादमी 17.15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई।
  • एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट।
  • पांच प्रेक्टिस कोर्ट बनाए गए हैं।
  • ढाई हजार दर्शक एक साथ बैठकर देख सकेंगे नजारा ।
  • बढ़ेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के अवसर।
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पास अंतिम चरण में काम।
  • टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए अल्ट्रा कुशन नौ लेयर सिंथेटिक सरफेस उपयोग किया गया है।
  • मुख्य टेनिस कोर्ट की दर्शक क्षमता दो हजार और मुख्य भवन अंतर्गत व्हीआईपी दर्शक क्षमता 500 रखी गई है।
  • दर्शक बैठक व्यवस्था के लिए स्टेडियम चेयर है।
  • स्टेडियम अंतर्गत कुल वाहन पार्किंग क्षमता 150 नग रखी गई है।
  • खिलाडियों के लिए हॉस्टल में 92 खिलाडियों के रुकने की व्यवस्था है।

ALSO READ- BJP नेता की रासलीला का VIDEO वायरल, डांसर को गोद में उठाकर खुलेआम किया… 

छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी, CM बघेल ने किया लोकार्पण

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles