LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI-ASI का ट्रांसफर…SP विजय कुमार पाण्डेय ने 108 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला….

CG Police Transfer : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए थाना प्रभारी, उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत कुल 108 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।

ALSO READ- Jaisalmer Bus Fire LIVE Updates: राजस्थान के जैसलमेर में भीषण बस हादसा, आग लगने से 20 लोगों की मौत, कई घायल

इस तबादला आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को मुख्यालय से फील्ड में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह तबादला पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह आदेश जिले में कार्य के प्रति समर्पण और दक्षता को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस फेरबदल से जिले में कानून व्यवस्था और जनसंपर्क व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

फिलहाल नई तबादला सूची लागू कर दी गई है और सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

🔹 तबादला सूची में शामिल पद:

  • थाना प्रभारी
  • उप निरीक्षक (SI)
  • सहायक उप निरीक्षक (ASI)
  • प्रधान आरक्षक
  • आरक्षक

नीचे देखें पूरी सूची…

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI-ASI का ट्रांसफर…SP विजय कुमार पाण्डेय ने 108 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला….

Related Articles