LIVE UPDATE
नौकरी और कर्मचारीछत्तीसगढ

Employees Good News- कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, इस दिन खाते में आएंगे पैसे, आदेश जारी

Employees Good News रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए इस दिवाली खुशियों की सौगात लेकर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अक्टूबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले जारी करने का निर्णय लिया है। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को सभी सरकारी कर्मचारियों के खातों में वेतन की राशि अंतरित की जाएगी। यह फैसला छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-1 के नियम 206(1) के तहत लिया गया है। मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। Employees Good News

ALSO READ- Chhattisgarh employees salary update: दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को खुशखबरी, 17 और 18 अक्टूबर को मिलेगा अग्रिम वेतन — मुख्यमंत्री साय की पहल पर हुआ फैसला

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर कर्मचारियों और उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा— “दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएँ। आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि शासन केवल एक तंत्र नहीं बल्कि एक परिवार है, जिसमें सभी कर्मठ साथी जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। दिवाली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का निर्णय इसी आत्मीयता का प्रतीक है। सरकार चाहती है कि हर सरकारी परिवार में दीपावली की खुशियां पहले से ही दस्तक दें और प्रदेश में उजियारा फैले।

शनिवार को भी खुलेंगे कोषालय और उपकोषालय

मुख्यमंत्री साय ने यह भी जानकारी दी कि इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार) को भी खुले रहेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल कर्मचारियों के घरों में सुख, समृद्धि और दीपोत्सव की रौनक बढ़ाएगी, बल्कि राज्य के बाजारों में आर्थिक गतिविधियों और व्यापार में भी नई ऊर्जा का संचार करेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।

ALSO READ- DIG Bhullar News: DIG भुल्लर के घर छापेमारी: 3 बैग, 1 अटैची में मिले 5 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना, लग्जरी कारें… 5 लाख की रिश्वत ने खोला काले धन के साम्राज्य का राज

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल एक त्योहार नहीं बल्कि आपसी सहयोग, प्रसन्नता और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए सरकार का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और कल्याण से जुड़ा हुआ है। अग्रिम वेतन भुगतान का यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि हर घर में उजियारा फैले और हर हृदय में प्रसन्नता और विश्वास का दीप जले।

sarkari karmchari news
sarkari karmchari news

दिवाली से पहले श्रमिकों को भी मिली सौगात, 16 करोड़ की राशि खातों में ट्रांसफर
सरकार ने केवल शासकीय कर्मचारियों ही नहीं बल्कि राज्य के श्रमिकों के लिए भी दिवाली से पहले खुशियों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल ने श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 16 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित कर दी है।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह द्वारा यह राशि हस्तांतरित की गई। श्रम कल्याण मंडल की 18 योजनाओं के अंतर्गत कुल 64,195 हितग्राहियों को 15 करोड़ 99 लाख 14 हजार 559 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इस पहल से न केवल सरकारी कर्मचारियों बल्कि श्रमिक वर्ग के घरों में भी दीपावली की रौनक और उल्लास भर गया है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक वर्ग के लोग—चाहे वे कर्मचारी हों या मजदूर—त्योहार की खुशियों में शामिल हों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उत्सव की चमक फैल सके।

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल छत्तीसगढ़ में त्योहार की उमंग को और बढ़ाने वाली साबित होगी। दिवाली से पहले वेतन और सहायता राशि जारी करने का यह निर्णय राज्य में आर्थिक गतिशीलता, कर्मचारियों की संतुष्टि और सामाजिक सद्भाव का मजबूत उदाहरण पेश करता है।

Related Articles