LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराध

DURG NEWS: चाकूबाजी…विवाद के दौरान युवक की मौत, आरोपी फरार…इलाके में मचा हड़कंप

DURG NEWS दुर्ग: छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी, लूट, मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद अपराधी अपने आपराधिक कामों से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी क्रम में दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। DURG NEWS

ALSO READ- gold silver price list: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जाने आगे कितनी गिरावट हो सकती है?

क्या हुआ?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि दो युवक शराब पी रहे थे। इसके बाद दोनों गौरा-गौरी की ओर गए और इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की तलाश

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हमले के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोग इस घटना से सहम गए हैं और पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ में आ जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

ALSO READ- Bilaspur Crime News: सड़कों पर जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल होने के बाद उड़ी पुलिस की नींद, 4 गिरफ्तार…

DURG NEWS: चाकूबाजी…विवाद के दौरान युवक की मौत, आरोपी फरार…इलाके में मचा हड़कंप

Related Articles