Congress List: नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपने संगठन सृजन अभियान (Sangathan Srijan Abhiyan) के तहत बड़ा फैसला लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड और पंजाब के सभी जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मज़बूत करने की दिशा में उठाया गया है। Congress List:
कांग्रेस अध्यक्ष का संगठनात्मक फैसला
कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल दो राज्यों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है, बल्कि संगठन में सचिव स्तर पर भी बड़े फेरबदल किए हैं। कई राज्यों में नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति की गई है।
ALSO READ- अमित बघेल फरार घोषित, रायपुर पुलिस ने किया 5000 का ईनाम घोषित ,तलाश जारी ….
इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार —
- श्रीनिवास बी.वी. — गुजरात के एआईसीसी सचिव नियुक्त
- टी.एन. प्रभापन — पुडुचेरी एवं लक्षद्वीप
- संजना जाटव — मध्य प्रदेश
- सूरज ठाकुर — पंजाब

इसके अलावा, कुछ मौजूदा सचिवों के कार्यों का पुनर्विनियोजन भी किया गया है —
- उषा नायडू — मध्य प्रदेश
- भूपेंद्र मरावी — झारखंड
- देवेंद्र यादव — गुजरात
- परगट सिंह — जम्मू-कश्मीर
- मनोज यादव — उत्तराखंड

संगठन सृजन अभियान के तहत जारी बदलाव
कांग्रेस का यह अभियान पार्टी के ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक संगठन को पुनर्गठित करने की दिशा में चलाया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर के नेताओं को अवसर देने से पार्टी की पकड़ मजबूत होगी और आगामी चुनावों में इसका फायदा मिलेगा।
Congress List: कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा, सूचि में किस किस का नाम


