अपराधछत्तीसगढ

Raipur News: रायपुर में मिली 17 साल की युवती की लाश , इलाके में मचा हड़कंप

अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी के पास

Raipur News रायपुर: अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और मामले की खबर तेजी से फैल गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। Raipur News

ALSO READ- CG News: अमित बघेल की गिरफ्तारी की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा—अपराधिक जांच में हस्तक्षेप नहीं होगा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को सुनसान जगह में फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

ALSO READ- CG Board Exam Time Table 2025-26: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं–12वीं परीक्षा की समय-सारणी जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच तेज कर दी है।

रायपुर में मिली 17 साल की युवती की लाश , इलाके में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *