LIVE UPDATE
मनोरंजनऑटोमोबाइल

Fiat 1100: धर्मेंद्र की विरासत में क्या चाहती हैं बेटी अहाना देओल? बोली मेको ये चाहिए

dharmendar first car Fiat 1100

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े रोमांटिक हीरो में शामिल धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर को मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। धर्मेंद्र ने जीवन में दो शादियाँ कीं—पहली प्रकाश कौर से और दूसरी अभिनेत्री हेमा मालिनी से। हेमा मालिनी संग उनकी दो बेटियाँ हैं—ईशा देओल और अहाना देओल। एक गैर-पारंपरिक पारिवारिक व्यवस्था के बावजूद धर्मेंद्र हमेशा सभी बच्चों के लिए एक प्यार करने वाले पिता बने रहे। उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और संजय दत्त सहित फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुँचीं।

लाइमलाइट से दूर रहने वाली उनकी बेटी अहाना देओल ने एक पुराने इंटरव्यू में पापा संग अपनी सबसे प्यारी याद साझा की थी। उन्होंने बताया था कि जब वह केवल छह साल की थीं, तब धर्मेंद्र लोनावला स्थित अपने फार्म जा रहे थे। अचानक उन्होंने जाने की जिद की और पापा ने बिना देर किए उनका छोटा-सा बैग पैक किया और उन्हें अपनी गोद में बिठाकर साथ ले गए। अहाना ने इसे पापा के साथ बिताया अपना “सबसे खूबसूरत पल” बताया। उन्होंने यह भी कहा था कि बचपन में जब वे अपने माता-पिता को फिल्मों में दूसरों के साथ रोमांस करते देखती थीं, तो उन्हें गुस्सा आता था और यह पेशा समझना उनके लिए कठिन था।

ALSO READ- Dharmendra Passes Away : नहीं रहे Dharmendra …

अहाना से जब पूछा गया कि अपने पिता से वह क्या विरासत में पाना चाहेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा—“पापा की पहली फिएट कार।” उन्होंने बताया कि इस कार से धर्मेंद्र की अनगिनत यादें जुड़ी हैं और वह उन्हें हमेशा अपने पास सहेजकर रखना चाहती हैं। बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म डायरेक्टर श्रीराम राधवन की वॉर-ड्रामा ‘इक्कीस’ होगी, जिसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

ALSO READ-  दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन

पहली कमाई से खरीदी थी फ़िएट 1100

यह कार थी फिएट 1100 (Fiat 1100)।उन्होंने यह कार सन् 1960 में तब खरीदी थी, जब उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में अपना संघर्ष शुरू ही किया था. संघर्ष के उन दिनों में यह 18,000 रुपये की कार खरीदना उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी. अभिनेता ने खुद एक बार सोशल मीडिया पर इस कार को ‘ईश्वर का बड़ा आशीर्वाद’ और अपना ‘प्यारा बच्चा’ कहकर अपना लगाव व्यक्त किया था. उनके लिए यह सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि उनकी सफलता की यात्रा का प्रतीक थी.

Fiat 1100: धर्मेंद्र की विरासत में क्या चाहती हैं बेटी अहाना देओल? बोली मेको ये चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *