ऑटोमोबाइलछत्तीसगढदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Petrol Diesel Price Hike: 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली से रायपुर तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, रायपुर समेत कई शहरों में ईंधन महंगा हो गया है।

Petrol Diesel Price Hike : India में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात का असर अब सीधे भारतीय बाजार पर दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट लागू कर दिए गए हैं। Petrol Diesel Price Hike

राजधानी New Delhi में पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 97.77 रुपये पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

ALSO READ- CG Petrol Diesel limit- पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय! प्रति व्यक्ति अब सिर्फ इतना ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल पंप मालिकों को Whatsapp….

रायपुर में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Raipur में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। आज रायपुर में पेट्रोल 103.56 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि कल इसकी कीमत 100.45 रुपये थी। वहीं डीजल की कीमत बढ़कर 96.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 93.39 रुपये थी।

पिछले 10 दिनों में रायपुर में पेट्रोल की कीमतें 100.31 रुपये से 103.56 रुपये के बीच और डीजल की कीमतें 93.26 रुपये से 96.55 रुपये के बीच रही हैं।

ALSO READ- Forest Guard Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती अंतिम चरण में, जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तारीख

मुंबई में CNG भी हुई महंगी

Mumbai महानगर क्षेत्र में कल ही CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे। अब मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में CNG की कीमत 84 रुपये प्रति किलो हो गई है। गैस कंपनियों ने बढ़ती वैश्विक कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव को इसकी वजह बताया है।

पेट्रोलियम मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने हाल ही में कहा था कि देश में ईंधन और गैस की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ALSO READ- Raipur Bomb Case Update: खुद को बम से उड़ाने की तैयारी में था महापौर का साला! रावाभाठा बम कांड में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

PM मोदी ने की ईंधन बचाने की अपील

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों को मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दी थी। साथ ही जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम अपनाने की भी बात कही थी।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली ₹97.77 ₹90.67
कोलकाता ₹108.74 ₹95.13
मुंबई ₹106.64 ₹93.14
चेन्नई ₹103.90 ₹95.47
बेंगलुरु ₹106.17 ₹94.10
नोएडा ₹98.04 ₹91.31
भुवनेश्वर ₹104.57 ₹96.11
हैदराबाद ₹110.89 ₹98.96
पटना ₹108.55 ₹94.63
जयपुर ₹107.97 ₹93.23
रायपुर ₹103.56 ₹96.55

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब ट्रांसपोर्ट, खेती-किसानी और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ीं तो आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *