LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढराजनीति

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 41 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, सूची जारी

Congress jila adhyaksh ki list jari

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आज छत्तीसगढ़ के 41 जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठनात्मक प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है और ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

यह नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं। AICC ऑब्ज़र्वर्स ने हर जिले में विस्तृत समीक्षा की, स्थानीय नेताओं से चर्चा की और उसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी, जिसके आधार पर नई टीम का गठन किया गया है।

रायपुर और प्रमुख जिलों में बड़ी नियुक्तियां

  • रायपुर सिटीश्रीकुमार शंकर मेनन
  • रायपुर ग्रामीणराजेंद्र पप्पू बंजारे
  • बिलासपुर सिटीसिधांशु मिश्रा
  • बिलासपुर ग्रामीणमहेंद्र गंगोत्री

सुकमा में अहम बदलाव

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे प्रदेश कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक नियुक्ति माना जा रहा है।

अन्य प्रमुख जिलों में नियुक्तियां

  • कोरबा सिटीमुकेश कुमार राठौर
  • कोरबा ग्रामीणमनोज चौंवान
  • जशपुरयू. डी. मिन्ज़
  • कांकेरबसंत यादव
  • महासमुंदद्वारिकादिश यादव
  • रायगढ़ सिटीशाखा यादव
  • रायगढ़ ग्रामीणनरेंद्र नेगी
  • जांजगीर-चांपाराजेश अग्रवाल

(पूरी सूची AICC द्वारा जारी दस्तावेज़ों में संलग्न है)

AICC प्रेस रिलीज़ के अनुसार

संगठन सृजन अभियान के तहत हर जिले की रिपोर्ट आने के बाद शीर्ष नेतृत्व ने नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगाई। प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि ये निर्णय पार्टी संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ बढ़ाने के लिए किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *