अपराधछत्तीसगढ

Kawardha News: इंटरकास्ट मैरिज से नाराज़ ससुर ने बहू की हत्या की, सेप्टिक टैंक में 25 दिन तक छुपा रखा शव — सनसनीखेज मामला उजागर

Kawardha News

Kawardha News कवर्धा : लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा कवर्धा पुलिस ने कर दिया है। जिस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया, वह किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि घर के ही सदस्य—ससुर चहल पटेल ने अंजाम दी। आरोपी ससुर ने अपनी नवविवाहिता बहू कामनी निषाद को कीटनाशक दवा पिलाकर मौत के घाट उतार दिया और पहचान छिपाने के लिए उसके शव को घर के सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से सीमेंट से प्लास्टर कर दिया, ताकि किसी को शक न हो।

ALSO READ- CG guideline 2025: छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन रेट पर सरकार का बड़ा U-Turn, कई प्रमुख आदेश तत्काल प्रभाव से वापस

इंटरकास्ट लव मैरिज से था नाराज़, बहू को घर पर अकेला पाकर दीवार कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार, मृतका कामनी निषाद की दो माह पहले भोजराज पटेल से हैदराबाद में लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद भोजराज उसे बांधाटोला गांव में छोड़कर नौकरी की तलाश में फिर हैदराबाद लौट गया। इसी बीच इंटरकास्ट शादी से नाराज़ उसके पिता चहल पटेल ने बहू को घर में अकेला पाकर कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में छिपाया और ऊपर से मोटा प्लास्टर कर दिया, ताकि बदबू या शक न हो।

ALSO READ- CG Breaking: छत्तीसगढ़ में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 38 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

25 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, गुमराह करने के लिए दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Kawardha News अपडेट के अनुसार, बहू की हत्या के बाद आरोपी ससुर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद चहल पटेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सेप्टिक टैंक का प्लास्टर तोड़वाया, जहां से 25 दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव की पहचान कामनी निषाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी चहल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह पूरा मामला इलाके में दहशत और स्तब्धता का माहौल पैदा कर चुका है।

Kawardha News: इंटरकास्ट मैरिज से नाराज़ ससुर ने बहू की हत्या की, सेप्टिक टैंक में 25 दिन तक छुपा रखा शव — सनसनीखेज मामला उजागर

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *