GST Raid in CG: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार सहित तीन बड़े कोल कारोबारियों के ठिकानों पर GST की ताबड़तोड़ छापेमारी …
Ankita Lokhande Vicky Jain gst raid

GST Raid in CG / Bilaspur/CG News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। स्टेट GST (SGST) की टीम ने बुधवार सुबह बिलासपुर समेत कई ज़िलों में बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह रेड अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है, जिसमें 10 से अधिक टीमों को लगाया गया है। कार्रवाई वर्तमान में भी जारी है।
छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई के दौरान महावीर कोल वॉशरी का नाम सामने आया है, जिसका संबंध बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के पारिवारिक कारोबार से बताया जा रहा है। स्टेट GST की जांच में महावीर कोल वॉशरी ने करीब 10 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। अफसरों की शुरुआती जांच में कोल मिक्सिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। हालांकि, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की इस पूरे मामले में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं बताई गई है, लेकिन उनके ससुराल से जुड़े कारोबार पर कार्रवाई होने के कारण यह मामला चर्चा में आ गया है। जांच अभी जारी है और आगे टैक्स चोरी की वास्तविक राशि सामने आने की संभावना है। GST Raid in CG
बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई—इन कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश GST Raid in CG
सूत्रों के अनुसार, स्टेट GST विभाग ने कोयला कारोबारी विनोद जैन, प्रशांत जैन और प्रवीण झा के कई कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की है।
- विनोद जैन की महावीर कोल वॉशरी,
- प्रवीण झा का फील ग्रुप,
- प्रशांत जैन का पारस पावर ग्रुप
इन सभी के दफ़्तरों, वॉशरी, गोदामों और अन्य जुड़े प्रतिष्ठानों की बारीकी से जांच की जा रही है।
बिलासपुर से रायगढ़–बलौदा बाजार तक फैली रेड GST Raid in CG
छापेमारी सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं है। SGST की टीमें रायगढ़, बलौदा बाज़ार और विभिन्न अन्य ज़िलों में भी एक साथ कार्रवाई कर रही हैं।
कारोबारियों से जुड़े रिकॉर्ड्स —
- डिजिटल ट्रांज़ैक्शन
- स्टॉक इन्वेंट्री
- फिज़िकल डॉक्यूमेंट्स
- टैक्स संबंधित कागज़ात
सब कुछ खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कारोबार में वित्तीय अनियमितताओं और टैक्स चोरी की आशंका के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।
ALSO READ- IndiGo Airlines Crisis : 24 घंटे में 550 फ्लाइट कैंसिल! IndiGo ने मांगी माफी — यात्रियों के…
आगे भी जारी रह सकती है कार्रवाई GST Raid in CG
स्टेट GST विभाग की ये संयुक्त ऑपरेशन टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड की जांच के आधार पर कार्रवाई और आगे बढ़ सकती है। विभाग फिलहाल पूरे नेटवर्क का वित्तीय ऑडिट कर रहा है।
GST Raid in CG : अभिनेत्री अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के परिवार सहित तीन बड़े कोल कारोबारियों के ठिकानों पर GST की ताबड़तोड़ छापेमारी …



















