Rape News: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप : प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी, 4 Friends से भी कराया रेप, बोले-किसी को बताएगी तो मार डालेंगे
कोरबा ब्रेकिंग: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, डायल-112 का ड्राइवर गिरफ्तार

Rape News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें डायल-112 वाहन का एक संविदा चालक भी शामिल पाया गया है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 8 जनवरी की रात उसका परिचित युवक उसे मिलने के बहाने गजरा कॉलोनी ले गया, जहां उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसके साथियों ने भी युवती के साथ जबरदस्ती की।
घटना के बाद आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
ALSO READ– CG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

जानिए क्या क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पीड़िता ने 9 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, वह एक बर्तन की दुकान में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान तरुण श्रीवास से हुई। वह अक्सर दुकान पर आया-जाया करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।
युवती ने बताया कि तरुण श्रीवास पर भरोसा करती थी। 8-9 जनवरी 2025 की दरमियानी रात तरुण ने फोन कर मिलने बुलाया। अपनी गाड़ी में बैठाकर युवती को गजरा कॉलोनी ले गया। वहां उसने पहले शराब पी। इसके बाद युवती की मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी।
बांकीमोंगरा पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपियों की तस्वीर है।
ALSO READ- CG BJP LIST 2026: CG जिला अध्यक्ष की घोषणा, देखे किस जिले से किस का नाम , देखें आदेश

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता ने अगले दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच बांकीमोंगरा थाना को सौंपा गया।
अब तक पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें डायल-112 वाहन का संविदा चालक भी शामिल है।
तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान
पुलिस अधिकारी का बयान
दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि
“8 जनवरी की रात घटित इस घटना में सामूहिक दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश जारी है।”
डायल-112 से जुड़ा आरोपी
जिस आरोपी की डायल-112 वाहन में तैनाती थी, वह पुलिस विभाग का नियमित कर्मचारी नहीं, बल्कि संविदा पर कार्यरत चालक है।
फिर भी इस मामले ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच जारी
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती वहां कैसे पहुंची, घटना के समय कौन-कौन मौजूद था और फरार आरोपियों की भूमिका क्या थी।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप:प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी,4 फ्रेंड्स से भी कराया रेप, बोले-किसी को बताएगी तो मार डालेंगे



















