Ladkiyon ki Marpeet Ka Video Viral: रायपुर तेलीबांधा इलाके में दो युवतियों के बीच हुई जमकर मारपीट, आधी रात दारू के नशे में टल्ली होकर किया कांड
रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में देर रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया। आधी रात बीच सड़क पर युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय थाना में खलबली मच गई है। मामले में फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
ALSO READ-UP Police Recruitment 2023: भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव, 67 हजार पदों पर भर्ती के लिए होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन…
मिली जानकारी के अनुसार दोनां के बीच वाहन टकराने को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि युवतियां नशे में धुत्त थीं और नशे में वाहन चलाने के चक्कर में गाड़ियां टकराईं हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि युवतियों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आ चुका है।
ALSO READ- RAIPUR BREAKING: रणबीर कपूर के साथ ED के रडार पर हैं 12 फिल्म star, 100 से ज्यादा इंफ्लूएंसर्स के नाम भी शामिल
Ladkiyon ki Marpeet Ka Video Viral: रायपुर तेलीबांधा इलाके में दो युवतियों के बीच हुई जमकर मारपीट, आधी रात दारू के नशे में टल्ली होकर किया कांड









